यह ख़बर 01 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में 27.4 फीसदी का इजाफा

खास बातें

  • देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कम्पनी हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री नवम्बर माह में 27.4 फीसदी बढ़कर 5,36,772 वाहनों की रही।
नई दिल्ली:

देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कम्पनी हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री नवम्बर माह में 27.4 फीसदी बढ़कर 5,36,772 वाहनों की रही। पिछले साल समान अवधि में कम्पनी ने 4,21,366 वाहन बेचे थे। पुराने साझेदार होंडा से अलग होने के बाद कम्पनी ने अपनी अलग ब्रांड पहचान बनाई है। कम्पनी के विपणन और बिक्री के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल दुआ ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, "हम निरंतर नया रिकार्ड कायम कर रहे हैं। हम अगस्त 2011 से पांच लाख से अधिक वाहन बेच रहे हैं। इसी समय हमने अपनी नई ब्रांड पहचान स्थापित की थी।" दुआ के मुताबिक इस माह बिक्री में 27 फीसदी का इजाफा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह त्योहारी माह के बाद है। अप्रैल से नवम्बर माह के लिए कम्पनी के वाहनों की कुल बिक्री में 19.6 फीसदी की वृद्धि रही। इस अवधि में कम्पनी ने 41,22,902 वाहन बेचे। दुआ ने कहा, "हम नियमित रूप से नई लांचिंग, नेटवर्क विस्तार और केंद्रित प्रचार के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे।"


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com