यह ख़बर 06 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सिर्फ 'विवादास्पद' होने की वजह से सामग्री नहीं हटाएंगे : गूगल

खास बातें

  • इंटरनेट सर्च कंपनी गूगल इंडिया ने कहा कि वह सिर्फ इसलिए किसी सामग्री को नहीं हटाएगी, क्योंकि वह विवादास्पद है।
नई दिल्ली:

इंटरनेट पर सामग्री को लेकर विवाद के बीच इंटरनेट सर्च कंपनी गूगल इंडिया ने कहा कि वह सिर्फ इसलिए किसी सामग्री को नहीं हटाएगी, क्योंकि वह विवादास्पद है। गूगल ने कहा है कि वह कानून का पालन कर रही है। गूगल के प्रवक्ता ने कहा, हम लोगों तक सूचनाओं को उपलब्ध कराने के लिए काफी मेहनत से काम कर रहे हैं। इसका मतलब है कि यदि सामग्री कानूनी तौर पर सही है और हम स्थानीय कानून का पालन कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा, यदि सामग्री कानूनी तौर पर सही है, लेकिन यदि वह हमारे नियम और शर्तों का उल्लंघन करती है, तो हम उसे हटा लेंगे। प्रवक्ता ने साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सामग्री कानूनी तौर पर सही है और हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं करती है, तो सिर्फ विवादास्पद होने की वजह से हम उसे नहीं हटाएंगे। दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने गूगल और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इंटरनेट पर आपत्तिजनक सामग्री को अपलोड न किया जा सके।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com