खास बातें
- फोर्ड मोटर ने अपने फोर्ड फ्यूजन और मिलान सेडान मॉडल के 1,28,000 वाहनों को तकनीकी खराबी के कारण वापस लेने का फैसला किया है।
वाशिंगटन: विश्व की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर ने अपने फोर्ड फ्यूजन और मिलान सेडान मॉडल के 1,28,000 वाहनों को तकनीकी खराबी के कारण वापस लेने का फैसला किया है। इन वाहनों में ऐसी समस्या है, जिसके कारण इनके पहिये निकल सकते हैं। समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने 'डेट्रॉयट न्यूज' की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि कंपनी को आशंका है कि पहिये और वाहन को जोड़ने वाले पुर्जो में दरार आ सकती है, जिसकी वजह से पहिये अलग हो सकते हैं। पहिये निकलने की कम से कम छह घटनाएं हो चुकी हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन के अनुसार इस तरह की घटनाएं वाहन चलाने के दौरान हो सकती हैं।