यह ख़बर 23 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'रुपया में लगातार गिरावट से बढ़ सकती है मुद्रास्फीति'

खास बातें

  • फिच ने चेतावनी दी कि रुपये में गिरावट का रुख बने रहने से मुद्रास्फीति पर दबाव पड़ेगा। बहरहाल, हाल के सप्ताह में मुद्रास्फीति में नरमी आनी शुरू हुई है।
नई दिल्ली:

वैश्विक रेटिंग एजेन्सी फिच ने चेतावनी दी कि रुपये में गिरावट का रुख बने रहने से मुद्रास्फीति पर दबाव पड़ेगा। बहरहाल, हाल के सप्ताह में मुद्रास्फीति में नरमी आनी शुरू हुई है। फिच ने कहा, नवंबर-2011 में डॉलर के मुकाबले रुपया घटकर 52 के स्तर पर आना साल 2012 में मुद्रास्फीति में तेजी को बढ़ावा दे सकता है और आगे के लिए नीतिगत प्रबंधन को जटिल बना सकता है। रेटिंग एजेन्सी ने कहा कि चीन और भारत दोनों ही अर्थव्यवस्था में नरमी और ऊंची मुद्रास्फीति का सामना कर रहे हैं और मुद्रास्फीति एक स्तर से ऊपर जाने पर जोखिम की स्थिति पैदा हो सकती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com