यह ख़बर 18 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जनवरी से कारों के दाम दो फीसदी बढ़ाएगी फिएट

खास बातें

  • कार कंपनी फिएट इंडिया जनवरी से अपनी सेडान लीनिया और हैचबैक पुंटो कारों के दामों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी।
New Delhi:

कार कंपनी फिएट इंडिया जनवरी से अपनी सेडान लीनिया और हैचबैक पुंटो कारों के दामों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी। उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी ने यह कदम उठाने का फैसला किया है। फिएट इंडिया के प्रवक्ता ने हाल के महीनों में उत्पादन लागत बढ़ने से कंपनी का मार्जिन प्रभावित हुआ है, जिसके चलते उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है। उत्पादन लागत के अलावा डॉलर की तुलना में रुपये में कमजोरी की वजह से भी भारतीय कार कंपनियों का मार्जिन प्रभावित हो रहा है। इससे निपटने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा, रेनो, निसान मोटर, हुंदै मोटर, फोर्ड, जनरल मोटर्स और टोयोटा किलरेस्कर ने 1 जनवरी से कारों के दाम 3 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा है कि वह अपने सभी वाहनों के दाम 1 जनवरी से तीन प्रतिशत तक बढ़ाएगी। वहीं रेनो इंडिया ने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन कोलियोस के दाम 1 जनवरी से एक लाख रुपये बढ़ाने की घोषणा की है। निसान मोटर अपनी छोटी कार माइक्रा अरौर प्रीमियम सेडान सनी के पेट्रोल संस्करण का दाम दो प्रतिशत तक बढ़ाने जा रही है। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंदै मोटर ने अपने सभी वाहनों के दाम अगले माह से डेढ़ से दो प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है। फोर्ड इंडिया ने कहा है कि वह अपने सभी मॉडलों के दाम दो से तीन प्रतिशत तक बढ़ाएगी। इसी तरह जनरल मोटर्स और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भी कीमतों में जनवरी से वृद्धि की घोषणा की है। इसी के साथ देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया भी कीमतों में वृद्धि पर विचार कर रही है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com