यह ख़बर 22 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2012 में आर्थिक हालात बदतर होंगे : अर्थशास्त्री

खास बातें

  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री ओलीवियर ब्लैंकार्ड ने चेतावनी दी है कि अगले वर्ष वैश्विक आर्थिक स्थिति और भी बुरी होगी।
वाशिंगटन:

विकसित देशों के आर्थिक हालात में निरंतर गिरावट की संभावना के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुख्य अर्थशास्त्री ओलीवियर ब्लैंकार्ड ने चेतावनी दी है कि अगले वर्ष वैश्विक आर्थिक स्थिति और भी बुरी होगी। समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के मुताबिक ब्लैंकार्ड ने आईएमएफ के एक ब्लॉग में लिखा कि 2011 की शुरुआत वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की आशा के साथ हुई थी, लेकिन वर्ष के अंत में विकास अवरुद्ध तथा विश्वास में कमी देखी जा रही है। उन्होंने कहा, जैसे-जैसे वर्ष समाप्त हो रहा है कई विकसित देशों में विकास अवरुद्ध देखा जा रहा है। कुछ निवेशक तो यूरोजोन के बिखरने की संभावना और उसके असर की गणना कर रहे हैं और वास्तविक संभावना तो यह है कि स्थिति 2008 से भी बुरी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड ने भी कहा है कि यूरोपीय कर्ज संकट के कारण संस्थान 2012 के लिए विश्व के आर्थिक विकास के अनुमान में कटौती कर सकता है। क्रिस्टीन ने अफ्रीका दौरे के बीच बुधवार को कहा, लगभग पूरी तरह आश्वस्त हूं कि जनवरी में अनुमान में नकारात्मक संशोधन किया जा सकता है। सितंबर में जारी विश्व आर्थिक संभावना रिपोर्ट में आईएमएफ ने 2012 में विश्व की आर्थिक विकास चार फीसदी रहने का अनुमान जताया था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com