यह ख़बर 20 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'अगली तिमाही से निवेशकों में लौटेगा उत्साह'

खास बातें

  • म्यूचुअल फंड कंपनी दाइवा एसेट मैनेजमेंट इंडिया ने कहा कि अगर केंद्रीय बैंक नकदी की समस्या दूर कर लेता है, तो अगली तिमाही में शेयर बाजार में उत्साह लौट सकता है।
New Delhi:

म्यूचुअल फंड कंपनी दाइवा एसेट मैनेजमेंट इंडिया ने कहा कि अगर केंद्रीय बैंक नकदी की समस्या को दूर कर लेता है, तो अगली तिमाही में शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह लौट सकता है। दाइवा एएमसी के प्रमुख (सावधि आय) किल्लोल पांड्या ने कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में निवेशकों में उत्साह का संचार देखने को मिल सकता है, बशर्ते रिजर्व बैंक तरलता की स्थिति से निपट ले। उन्होंने कहा कि म्यूचुअल फंड उद्योग नरमी के दौर से गुजर रहा है, क्योंकि ग्राहक बाजार में उतरने के लिए उत्साहित नहीं हैं। नवंबर, 2011 में म्यूचुअल फंडों के प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां दो प्रतिशत तक घट गई हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com