यह ख़बर 10 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चीन का विदेश व्यापार नए रिकॉर्ड की ओर

खास बातें

  • मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 11 महीने में चीन का विदेश व्यापार (निर्यात-आयात) 3,310 अरब डॉलर हो गया, जो 23.6 प्रतिशत वृद्धि दिखाता है।
बीजिंग:

मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 11 महीने में चीन का विदेश व्यापार (निर्यात-आयात) 3,310 अरब डॉलर हो गया, जो 23.6 प्रतिशत वृद्धि दिखाता है। इस तरह से चीन का विदेश व्यापार इस साल नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। सीमा शुल्क प्रशासन (जीएसी) के आंकड़ों के अनुसार 2010 के पूरे साल में यह आंकड़ा 2970 अरब डॉलर रहा था। इस हिसाब से चीन का विदेश व्यापार पहले 11 महीने में ही पूरे साल से अधिक हो चुका है। जीएसी का कहना है कि विदेशी मांग में कमी तथा घरेलू अर्थव्यवस्था में नरमी के कारण नवंबर माह में व्यापार में वृद्धि दर अक्टूबर की तुलना में चार प्रतिशत कम रही। नवंबर में व्यापार 17.6 प्रतिशत बढ़कर लगभग 334 अरब डॉलर रहा। इस दौरान आयात 22.1 प्रतिशत बढ़कर 159.94 अरब डॉलर तथा निर्यात 13.8 प्रतिशत बढ़कर 174.46 अरब डॉलर रहा। आलोच्य महीने में व्यापार अधिशेष पिछले साल की तुलना में 34.9 प्रतिशत घटकर 14.52 अरब डॉलर रहा। 'शिन्हुआ' संवाद समिति के अनुसार साल के पहले 11 महीने में व्यापार अधिशेष पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 18.2 प्रतिशत घटकर 138.4 अरब डॉलर रहा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com