खास बातें
- सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के 90 प्रतिशत कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर रहेंगे।
New Delhi: सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों की यूनियन के मुताबिक निगम के करीब 90 प्रतिशत कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे हालांकि कर्मचारियों और अधिकरियों ने कहा है कि हड़ताल के दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। कर्मचारियों कि यह हड़ताल उनकी वीआरएस स्कीम में बदलाव और कई अन्य दूसरी मांगो को लेकर है।