खास बातें
- ब्राजील के केंद्रीय बैंक के प्रमुख अलेक्जेंडर तोम्बिनी ने कहा कि 2012 में देश की महंगाई दर मौजूदा वर्ष की तुलना में कम और अर्थिक विकास दर अधिक रहेगी।
रियो डि जेनेरियो: ब्राजील के केंद्रीय बैंक के प्रमुख अलेक्जेंडर तोम्बिनी ने मंगलवार को कहा कि 2012 में देश की महंगाई दर मौजूदा वर्ष की तुलना में कम और अर्थिक विकास दर अधिक रहेगी। साल के पहले 11 महीनों में ब्राजील की महंगाई दर 5.97 फीसदी रही। महंगाई दर का लक्ष्य वर्तमान और अगले वर्ष के लिए 4.5 फीसदी रखा गया है साथ ही इसके दो प्रतिशत अंक अधिक या कम रहने की भी गुंजाइश छोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट से देश अछूता नहीं रह सकता है लेकिन वह इस पर कुछ हद तक नियंत्रण रख सकता है। साल की पहली तीन तिमाहियों में देश की आर्थिक विकास दर 3.2 फीसदी रही। सरकार ने पूरे साल के लिए आर्थिक विकास दर के इसी स्तर पर रहने का अनुमान जताया है। ब्राजील के वित्तीय विशेषज्ञों का हालांकि मानना है कि विकास दर तीन फीसदी से नीचे रहेगी।