यह ख़बर 14 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारती टेलीकॉम ने एयरटेल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई

खास बातें

  • भारती एयरटेल की सबसे बड़ी प्रवर्तक भारती टेलीकॉम ने खुले बाजार के जरिये इस कंपनी में 20.50 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर और खरीदे हैं।
Mumbai:

दूरंसचार कंपनी भारती एयरटेल की सबसे बड़ी प्रवर्तक भारती टेलीकॉम ने खुले बाजार के जरिये इस निजी दूरसंचार कंपनी में 20.50 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर और खरीदे हैं। भारती एयरटेल ने बंबई शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा है कि भारती टेलीकॉम ने 20.50 करोड़ रुपये में उसके 5,90,240 शेयर खरीदे हैं। इस सौदे से पहले भारती टेलीकॉम की भारती एयरटेल में हिस्सेदारी 45.60 प्रतिशत थी, जो बढ़कर 45.62 प्रतिशत हो गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com