यह ख़बर 14 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

महीनेभर में 3% से नीचे आएगी खाद्य मुद्रास्फीति : बसु

खास बातें

  • मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु ने उम्मीद जताई कि खाद्य मुद्रास्फीति महीनेभर में घटकर तीन प्रतिशत से नीचे जा सकती है।
New Delhi:

मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु ने उम्मीद जताई कि खाद्य मुद्रास्फीति महीनेभर में घटकर तीन प्रतिशत से नीचे जा सकती है। बसु ने यहां दिल्ली इकनामिक्स कॉनक्लेव में कहा,  मुझे खाद्य मुद्रास्फीति के महीनेभर में घटकर तीन प्रतिशत से नीचे आने की अपेक्षा है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुद्रास्फीति को घटाने के उपाय सुझाने के लिए बसु की अध्यक्षता में ही एक समिति गठित की थी। खाद्य मुद्रास्फीति 22 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में 12.21 प्रतिशत की ऊंचाई को छू गई थी पिछले कई हफ्तों में इसमें गिरावट आ रही है और 26 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह 6.6 प्रतिशत रही। थोक मूल्य सूचकांक आधारित खाद्य मुद्रास्फीति के नए आंकड़े गुरुवार को जारी होने हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com