खास बातें
- बजाज ऑटो ने नवम्बर में कुल 3,74,477 वाहनों की बिक्री की जो पिछले साल की समान अवधि के 2,99,231 की तुलना में 25 फीसदी अधिक है।
New Delhi: दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कम्पनी बजाज ऑटो ने नवम्बर में कुल 3,74,477 वाहनों की बिक्री की जो पिछले साल की समान अवधि के 2,99,231 की तुलना में 25 फीसदी अधिक है। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कम्पनी ने कहा कि उसने नवम्बर में कुल 1,29,256 वाहनों का निर्यात किया जो पिछले वर्ष की समान अवधि के कुल 90,869 वाहनों की तुलना में 42 फीसदी अधिक है। कम्पनी ने इस अवधि में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 25 फीसदी की वृद्धि दर्ज की और कुल 3,31,967 वाहनों की बिक्री की। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में 24 फीसदी की वृद्धि हुई और कुल 42,510 वाहनों की बिक्री हुई।