यह ख़बर 22 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई कारोबार में कच्चा तेल चढ़ा

खास बातें

  • अमेरिका में क्रूड शेयरों में उम्मीद से अधिक गिरावट के गुरुवार को एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई।
सिंगापुर:

अमेरिका में क्रूड शेयरों में उम्मीद से अधिक गिरावट के गुरुवार को एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। फरवरी डिलिवरी का न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड 40 सेंट की बढ़त के साथ 99.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। ब्रेंट नार्थ सी क्रूड का फरवरी अनुबंध 13 सेंट की बढ़त के साथ 107.84 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। सिंगापुर में फिलिप फ्यूचर्स के जिंस विश्लेषक चुंग यांग ने कहा, अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटा है और यह पिछले तीन साल के निचले स्तर पर आ गया है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़त रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com