खास बातें
- अशोक लेलैंड ने नवंबर में 7,878 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की, जो कि पिछले साल के इसी माह के मुकाबले 53.36 प्रतिशत अधिक है।
New Delhi: हिंदुजा समूह की अग्रणी कंपनी अशोक लेलैंड ने नवंबर में 7,878 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की, जो कि पिछले साल के इसी माह के मुकाबले 53.36 प्रतिशत अधिक है। कंपनी पिछले साल नवंबर में 5,137 वाहन बेचे थे। कंपनी ने बयान में कहा कि नवंबर में उसकी घरेलू बिक्री 6,477 इकाइयों की रही, जो कि पिछले साल इसी माह के 3,885 वाहनों के मुकाबले 66.72 प्रतिशत अधिक है। आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी के निर्यात में 11.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 1,252 से बढ़कर 1,401 वाहन हो गई।