यह ख़बर 23 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एप्पल के संस्थापक जॉब्स को ग्रैमी पुरस्कार

खास बातें

  • आईफोन और आईपैड जैसे प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स को ग्रैमी पुरस्कार दिया जाएगा।
New Delhi:

आईफोन और आईपैड जैसे प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स को ग्रैमी पुरस्कार दिया जाएगा। ये पुरस्कार उनकी मौत के बाद उन्हें दिया जा रहा है। कई सालों से कैंसर से जूझ रहे स्टीव जॉब्स का पांच अक्टूबर को निधन हो गया। यह सम्मान उन्हें संगीत प्रौद्योगिकी में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है। जॉब्स ने ऐसे प्रोडक्ट्स दिए जिनकी वजह से संगीत सुनने टीवी और फिल्में देखने और किताबें पढ़ने का तरीका ही बदल गया। उनकी कंपनी एप्पल को 2002 में तकनीकी ग्रैमी पुरस्कार मिला था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com