खास बातें
- मुंबई सहित महाराष्ट्र के पश्चिम हिस्से में भारती एयरटेल के ग्राहकों को सेवा नहीं मिल पा रही है। कंपनी ने कहा कि तकनीकी दिक्कत के कारण ऐसा हुआ।
Mumbai: मुंबई सहित महाराष्ट्र के पश्चिम हिस्से में भारती एयरटेल के ग्राहकों को सेवा नहीं मिल पा रही है। कंपनी ने कहा कि तकनीकी दिक्कत के कारण ऐसा हुआ। एयरटेल के प्रवक्ता ने बताया कि सेवा बंद होने के कारण पश्चिमी क्षेत्र का नेटवर्क प्रभावित रहा, जिससे कुछ सेवाएं बाधित रहीं। हम इस तकनीकी खराबी को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्राहकों को होने वाली असुविधा का खेद है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पुणे समेत आस-पास के सभी इलाकों की सेवाएं प्रभावित हैं। ग्राहक भरती एयरटेल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी शिकायत दर्ज कर रहे हैं। इस तकनीकी खराबी के कारण नेटवर्क में दिक्कत आई और ब्लैकबेरी और कंपनी को मुहैया कराई जाने वाली डाटा सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है।