खास बातें
- अदालत ने दिल्ली में 2जी मामले में तीन अतिरिक्त कम्पनियों और पांच व्यक्तियों द्वारा की गई कथित आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के लिए दाखिल तीसरे आरोप पत्र को संज्ञान में लिया।
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने बुधवार को दिल्ली में 2जी मामले में तीन अतिरिक्त कम्पनियों और पांच व्यक्तियों द्वारा की गई कथित आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के लिए दाखिल तीसरे आरोप पत्र को संज्ञान में लिया। अदालत ने पांचों आरोपियों को आगामी 27 जनवरी को न्यायायल में पेश होने के लिए भी कहा।