यह ख़बर 03 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

10 रुपये का नया नोट जारी करेगा रिजर्व बैंक

खास बातें

  • भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही महात्मा गांधी शृंखला के तहत रुपये के नए प्रतीक के साथ 10 रुपये का नया नोट जारी करेगा।
चंडीगढ़:

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही महात्मा गांधी शृंखला के तहत रुपये के नए प्रतीक के साथ 10 रुपये का नया नोट जारी करेगा। बैंक के नए नोटों के पिछले हिस्से पर केंद्रीय बैंक के गर्वनर डी सुब्बाराव का हस्ताक्षर और प्रिटिंग वर्ष 2011 अंकित होगा। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि नए नोट डिजाइन के लिहाज से महात्मा गांधी शृंखला 2005 जैसे होंगे। बैंक द्वारा पहले जारी किए गए 10 रुपये के नोट मान्य बने रहेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com