FPI investment: भारतीय शेयर मार्केट में विदेशी निवेश के मौर्चे पर बड़ी गुड न्यूज मिली है. या यह कहें कि जिस खबर के लिए करोड़ों निवेशक इतंजार कर रहे थे, अब उन्हें वो मिल ही गई. दरअसल पिछले तीन महीनों से विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से अपना पैसा निकाल रहे थे, पर अब हालात बदल गए हैं, क्योंकि पिछले 15 दिन में विदेश से 20 हजार करोड़ रुपये भारतीय शेयर मार्केट में आ चुके हैं. भारत और अमेरिका के बीच हुई हालिया ट्रेड डील ने विदेशी निवेशकों के सेंटिमेंट में नई जान जान फूंक दी है.
fpi investment returns in Indian
विदेशी निवेशक लगातार निकाल रहे थे पैसा
डिपॉजिटरी की रिपोर्ट के अनुसार विदेशी निवेशकों ने फरवरी के पहले 13 दिन में भारतीय बाजार में 19,675 करोड़ रुपये का निवेश किया है. यह निवेश इसलिए भी बड़ा है क्योंकि पिछले साल नवंबर 2025 से जनवरी 2025 के बीच विदेशी निवेशकों ने बस पैसा निकालने पर फोकस किया था. अगर सिर्फ जनवरी महीने की बात करें तो 35,962 करोड़ इस महीने से ही निकाल लिए गए थे. वहीं दिसंबर की स्थिति भी अलग नहीं रही.
fpi investment returns in Indian
ट्रेड डील ने कैसे बदला गेम?
- मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील ने विदेशी निवेशकों की समस्या को कम किया. टैरिफ मे कमी और आर्थिक सहयोग के नए फ्रेमवर्क ने एक्सपोर्ट के मौर्चे पर आईटी, टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए नई उम्मीदें जगाईं.
- इसके साथ ही अमेरिका में महंगाई के नंबर्स और भारत के स्टेबल डोमेस्टिक मैक्रो-इंडिकेटर्स ने भी इस निवेश को नई स्पीड दी. जिससे विदेशी निवेशकों के बीच मैसेज गया कि भारतीय बाजार का रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो उनके साथ में है.
IT सेक्टर में उठापटक पर भरोसा कायम
सबसे बड़ी बात तो यह रही कि भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव बीते हफ्ते काफी रहा, फिर भी विदेशी निवेशक अपना भरोसा जमाए रखे. अमेरिका में Anthropic एआई की वजह से ग्लोबल आईटी स्टॉक्स में सुस्ती देखी, जिसका असर भारत की दिग्गज कंपनियों जैसे टीसीएस, इंफोसिस पर देखा गया.
रुपये ने दिखाई अपनी पावर
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हो रहा है. यानी स्थिरता की तरफ बढ़ रहा है. यह खबर ने भी विदेशी निवेशकों के बीच भरोसा कायम किया. एक बात यह भी साफ है कि भारत-यूएस संबंधों की यह गर्मजोशी बरकरार रहती है, तो आने वाले महीनों में निवेश का यह आंकड़ा नए रिकॉर्ड छू सकता है.














