मुस्लिम पति, पारसी परिवार से थीं जरीन खान, बेटे जायद खान ने मां के निधन के 5 महीने बाद बताया क्यों हिंदू रीति रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार 

संजय खान की पत्नी और जायद खान और सुजैन खान की मां जरीन खान का नवंबर 2025 में निधन हो गया था, जिनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाजों से किया गया था. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जायद खान ने बताया क्यों हिंदू रीति रिवाज से किया गया मां का अंतिम संस्कार
नई दिल्ली:

दिवंगत एक्ट्रेस जरीन खान का बीते साल मुंबई में 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. वहीं एक्ट्रेस के बेटे जायद खान ने हिंदू रीति रिवाज से मां का अंतिम संस्कार किया. वहीं सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया और कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया. लेकिन अब जायद खान ने ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए बताया कि वह उनकी मां की आखिरी इच्छा थी कि उनकी अस्थियों को गंगा में बहाया जाए. जूम को दिए इंटरव्यू में मां की आखिरी इच्छा को याद करते हुए जायद खान इमोशनल हो गए. वहीं उन्होंने मां के हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर उठाए गए सवालों के जवाब दिए. जबकि उनकी शादी एक मुस्लिम परिवार में हुई थी और वह पारसी परिवार से थीं. 

ट्रोल होने पर दिया जायद खान ने जवाब

आगे एक्टर ने बताया कि उनके घर में 'इंसानियत' ही सबसे बड़ा धर्म है और उनका स्टाफ अलग-अलग बैकग्राउंड से आता हैं, और उनके रहने, खाने और खर्चों का ध्यान रखने के अलावा, उनका परिवार यह भी पक्का करता है कि उनके बच्चों को वे सभी मौके मिलें जिनकी उन्हें जरूरत है.  उन्होंने कहा, “एक परिवार के तौर पर हमारा मानना ​​है कि धर्म एक बहुत ही पर्सनल है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे किस नजरिए से देखते हैं न कि इस बात पर कि कौन-सा धर्म बेहतर है और कौन-सा बुरा है. ऐसी बातें कहना सही नहीं है. हम खुद को एक बेहद धर्मनिरपेक्ष परिवार के तौर पर बताते हैं और हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि ऐसा क्यों है.”

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय से होती थी इस एक्ट्रेस की तुलना, पनौती का मिला टैग, राजकुमार हिरानी की एक फिल्म ने बदली किस्मत

Advertisement

जायद खान ने बताई मां की इच्छा

मां की आखिरी इच्छा के बारे में बताते हुए जायद खान ने बताया कि वह एक दिन नदी के पास अकेली बैठी थीं और उनके दिमाग में एक ख्याल आया और कहा अगर मैं कभी चली जाऊं तो मेरी अस्थियां इस नदी में बहा देना. मैं फ्री होना चाहती हूं. आपकी मां की जो भी आखिरी इच्छा होगी वह पूरी होगी. यह मायने नहीं रखता कि लोग क्या कहेंगे. यह नहीं मायने रखता कि वह कितनी नफरत कर सकते हैं. मैं उन्हें दोषी नहीं ठहराता. हालात ऐसे हैं. दुर्भाग्यवश उन हालातों को बदलने में वक्त लगेगा. 

जरीन खान के बारे में

7 नवंबर 2025 को जरीन खान का निधन हुआ था. वहीं मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया. जबकि बेटे जायद ने पारसी होते हुए हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया था. जबकि उनके परिवार ने नदी में एक्ट्रेस की अस्थिया विसर्जित की थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- भूत बंगला की रिलीज डेट का कोई अता-पता नहीं दूसरों की फिल्म की वकालत कर रहे प्रिदयर्शन, धुरंधर 2 पर बोले- वो बेवकूफ हैं

Featured Video Of The Day
अखिलेश पर इमरान मसूद का सबसे बड़ा हमला, कहा- इन्हें बोलता हुआ मुसलमान बर्दाश्त नहीं होता
Topics mentioned in this article
Zarine Khan
Zayed Khan
Zayed Khan Crying In Mother