Yeh Prem Mol Liya Box Office Collection Day 2: आयुष्मान-शर्वरी की फैमिली फिल्म को मिले दर्शक, दूसरे दिन बढ़ी कमाई

Yeh Prem Mol Liya Box Office Collection Day 2: सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया की कमाई ओपनिंग डे के मुकाबले दूसरे दिन शनिवार को 31 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Yeh Prem Mol Liya Box Office Collection Day 2 ये प्रेम मोल लिया कलेक्शन डे 2
YouTube
नई दिल्ली:

Yeh Prem Mol Liya Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना और शर्वरी वाघ की सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फैमिली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है. पहले दिन की तुलना में फिल्म की कमाई में दूसरे दिन यानी शनिवार को उछाल देखने को मिला है, जो कि फिल्म को मिले पॉजीटिव रिस्पॉन्स से कहा जा सकता है. वहीं इसी के साथ दो दिन के कलेक्शन के साथ फिल्म 20 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जिसके बाद देखना होगा कि पहले वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन कितना हो पाता है. तो आइए आपको बताते हैं ये प्रेम मोल लिया का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 सैटर्डे...

ये प्रेम मोल लिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

रिलीज के पहले दिन की शुरुआत के बाद दूसरे दिन सैटरडे का फायदा ये प्रेम मोल लिया को मिला है. सैकनिल्क के अनुसार, फ्राइडे को फिल्म ने 4 करोड़ की कमाई हासिल की थी, जिसके बाद दूसरे दिन सैटरडे को फिल्म की कमाई 5.25 करोड़ पहुंच गई, जो कि 7,126 शोज से हासिल हुई. वहीं 31.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले देखी गई. 

ये भी पढ़ें- 12 एक्टर्स, 5 सिंगर्स ने गाया गाना, करता है इश्क को सलाम, शादी हो या पार्टी का है रोमांटिक एंथम  

Advertisement

ये प्रेम मोल लिया का दो दिनों में कलेक्शन 

ये प्रेम मोल लिया ने भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9.25 करोड़ का हासिल किया. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 11 करोड़ तक पहुंचा. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 18.75 करोड़ हो गई है. इसके बाद उम्मीद है कि पहले वीकेंड पर फिल्म 25 करोड़ तक की कमाई हासिल कर लेगी. 

रामायण का जलवा बरकरार

इस हफ्ते भले ही ये प्रेम मोल लिया ने दर्शकों का ध्यान खींचा हो. लेकिन पिछले 3 हफ्तों से रामायण दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. इसी का रिजल्ट है कि फिल्म ने भारत में 1024.51 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 1568.80 करोड़ रही है, जिसमें 523.10 करोड़ ग्रॉस और 1045.70 करोड़ इंडिया ग्रॉस शामिल है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Gippy Grewal Carry On Jatta Songs: गिप्पी ग्रेवाल की 14 साल पुरानी सुपरहिट पंजाबी फिल्म, ओडिया, तेलुगू, बंगाली में बनीं, बांग्लादेश ने भी बनाया रीमेक, 8 गानों का जलवा बरकरार 

Featured Video Of The Day
दिल्ली के शाहदरा में ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट में लगी भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत
Topics mentioned in this article
Yeh Prem Mol Liya
Yeh Prem Mol Liya Box Office Collection
Yeh Prem Mol Liya Box Office
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं