World Biggest Flop Film: फिल्मों का इन दिनों बजट बढ़ता जा रहा है. जहां भारत में 1000 करोड़ी वाराणसी और 4000 करोड़ में रामायण का निर्माण हो रहा है तो वहीं कमाई के मामले में चीन में बड़े बजट की फिल्में ने झा 2 जैसी फिल्में खूब कमाई हासिल कर रही है. वहीं बड़े बजट में ज्यादा कमाई करने का सपना सऊदी अरब ने भी देखा और 1400 करोड़ रुपए एक फिल्म पर लगाए. यहां तक कि इसमें बड़े बड़े हॉलीवुड सुपरस्टार्स की भी एंट्री करवाई. लेकिन फिल्म बजट का एक तिहाई भी नहीं कमा पाई. वहीं 99.6 प्रतिशत प्रोडक्शन बजट डुबाते हुए दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बन गई.
दुनिया की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस फ्लॉप बनीं से फिल्म
नवंबर 2021 में सऊदी मीडिया ग्रुप MBC Group की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी, MBC Studios ने डेजर्ट वॉरियर नाम की फिल्म का ऐलान किया, जिसका मकसद सऊदी फिल्म इंडस्ट्री में नई जान डालना था. इस फिल्म को JB Pictures, AGC Studios और Studio Mechanical ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. वहीं निर्देशन रुपर्ट व्यात ने किया है, जो राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में मार्वल के नए कैप्टन अमेरिका, एंटनी मैकी ने हंजला का रोल अदा किया और उनके साथ ऑस्कर विनर बेन किंग्सले ने सम्राट किसरा का रोल निभाया. जबकि साउथ अफ्रीका के एक्टर शार्लटो कोप्ले, जो डिस्ट्रिक्ट 9 और ओल्ड बॉय जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. वह सपोर्टिंग रोल में दिखे. वहीं ब्रिटिश सऊदी एक्ट्रेस आयशा हार्ट राजकुमारी हिंद की भूमिका में नजर आईं.
ये भी पढ़ें- मिथुन चक्रवर्ती की समधन हैं हम साथ साथ है की ये एक्ट्रेस, 90s की महाभारत में आई थीं नजर, बॉलीवुड में थीं पॉपुलर
डेजर्ट वॉरियर की कहानी
सातवीं सदी के अरब पर आधारित इस डेजर्ट वॉरियर की कहानी राजकुमारी हिंद (आयशा हार्ट) और सम्राट किसरा (बेन किंग्सले) के बीच की लड़ाई पर केंद्रित थे, जिसमें मशहूर योद्धा हंजला (एंटनी मैकी) राजकुमारी की मदद करते हैं. खास बात यह थी कि इस फिल्म के लिए सऊदी अरब में एक इंटरनेशनल क्रू को भी बुलाया, ताकि वह स्थानीय लोगों को ट्रेनिंग दे सकें. इसका नतीजा था कि सेट पर हर दिन 400-500 लोग मौजूद रहते थे.
डेजर्ट वॉरियर का बजट और कास्ट की फीस
जैसा कि हमने बताया कि इंटरनेशनल क्रू के होने और सेट पर रोजाना भीड़ के कारण डेजर्ट वॉरियर का बजट बढ़कर $150 मिलियन यानी 1400 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. वहीं 2025 में ज्यूरिख फिल्म फेस्टिवल में रिलीज होने से पहले डेजर्ट वॉरियर 2 साल से भी ज्यादा समय तक पोस्ट-प्रोडक्शन में रही. अप्रैल 2026 में इसे इंटरनेशनल स्तर पर रिलीज किया गया, लेकिन हाल ऐसा रहा कि सिनेमाघरों में दर्शक नहीं पहुंचे.
डेजर्ट वॉरियर की ओपनिंग कमाई
जितना बड़ा बजट उतनी कमाई हासिल करने की उम्मीद तो थी. लेकिन न सिर्फ अमेरिका, बल्कि सऊदी अरब में भी डेजर्ट वॉरियर को अच्छी ओपनिंग नहीं मिल पाई. हाल कुछ ऐसा रहा कि उत्तरी अमेरिका में 1010 सिनेमाघरों से सिर्फ $472K कमाए, जो किसी बड़ी फिल्म के लिए सबसे खराब ओपनिंग में से एक थी. सऊदी अरब में ओपनिंग वीकेंड के मामले में निराशाजनक परफॉर्मेंस के चलते आठवें स्थान पर रही और सिर्फ $87K की ही कमाई हासिल कर पाई. मध्य-पूर्व से फिल्म ने $140K से भी कम कमाए. शुरुआती दो हफ्तों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फिल्म को बंद कर दिया गया. वहीं दुनिया भर में सिर्फ $665K (लगभग ₹6 करोड़) की कमाई हासिल कर पाई, जो कि रोडक्शन लागत के 0.4% से भी कम है. इसके चलते मेकर्स को 99.6 प्रतिशत का नुकसान हुआ, जो कि अब तक बनी किसी भी फीचर फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है.