अतीक अहमद को लेकर धुरंधर 2 में किया गया दावा, उत्तर प्रदेश में बनाने जा रहा था पाकिस्तान समर्थित सरकार

Atiq Ahmed in Dhurandhar 2: कौन था अतीक अहमद जिसकी मिलती है रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में झलक. जानें अतीक अहमद से जुड़े सारे डिटेल्स.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Atiq Ahmed in Dhurandhar 2: कौन था अतीक अहदम, जो धुरंधर 2 में आया नजर
नई दिल्ली:

Atiq Ahmed in Dhurandhar 2: रणवीर सिंह और आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) आज रिलीज होते ही हर ओर छाई हुई है. फिल्म में ना सिर्फ नोटबंदी, दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड का जिक्र है, बल्कि उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर-नेता अतीक अहमद को 'आतिफ अहमद' नाम से दिखाकर एक बड़ा दावा किया गया है. फिल्म के अनुसार, अतीक अहमद पाकिस्तान की आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन से उत्तर प्रदेश में एक 'पाकिस्तान समर्थित सरकार' बनाने की साजिश में शामिल था. इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत कुछ लिखा जा रहा है. आइए अतीक अहमद के बारे में जानते हैं.

यह भी पढ़ें: नोटबंदी से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' में खुले सारे राज- रणवीर सिंह की मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू

कौन था अतीक अहमद?

अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का जन्म 1962 में प्रयागराज के एक साधारण तांगेवाले परिवार में हुआ था. छोटी उम्र से ही अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले अतीक ने 1980-90 के दशक में खुद को मोस्ट वांटेड माफिया के रूप में स्थापित किया. उस पर 150 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, अपहरण, जबरन वसूली, भूमि हड़पना और आतंकवाद से जुड़े आरोप शामिल थे. 2004 में उन्हें समाजवादी पार्टी (सपा) की टिकट पर फूलपुर लोकसभा सीट से सांसद चुना गया. अतीक पांच बार विधायक भी रहा. जेल में रहते हुए भी अतीक का साम्राज्य चला.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Release LIVE Updates: दाउद इब्राहिम का पाकिस्तान में क्या हुआ हश्र, आदित्य धर ने धुरंधर 2 में खोला राज

Advertisement

अतीक की हत्या

अतीक की हत्या 15 अप्रैल 2023 में प्रयागराज कोर्ट परिसर में पुलिस हिरासत में भाई अशरफ के साथ लाइव टीवी पर हुई थी. यह हत्या पूरे देश में चर्चा का विषय बनी. उत्तर प्रदेश पुलिस की चार्जशीट में अतीक ने खुद कबूल किया था कि उनके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा से सीधे संबंध थे. वे पंजाब बॉर्डर पर ड्रोन से गिराए गए हथियारों की सप्लाई लेते थे, जो आतंकियों तक पहुंचते थे. पुलिस के अनुसार, अतीक का नेटवर्क नकली नोटों, हथियारों और ड्रग्स के अवैध व्यापार से जुड़ा था, जो पाकिस्तान समर्थित आतंक वित्तपोषण का हिस्सा था.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने पर कांपने लगा था पाकिस्तान, दाउद बोला- जब से चायवाला हिंदुस्तान में आया है

Advertisement

धुरंधर 2 में फिक्शन वर्सेज रियलिटी

फिल्म 'धुरंधर 2' इन्हीं तथ्यों को फिक्शन के साथ जोड़कर एक नया ट्विस्ट देती है. फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रांगी (हमजा अली मजारी) के रूप में पाकिस्तान के कराची के ल्यारी इलाके में अंडरकवर मिशन पर जाते हैं. कहानी प्रयागराज (चकिया) से शुरू होकर ल्यारी तक जाती है, जहां 'आतिफ अहमद' (अतीक का फिक्शनल वर्जन) को ड्रग्स, हथियारों और नकली नोटों के कारोबार में दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह पर भारी पड़ता है धुरंधर 2 का ये जासूस, जिसकी वजह कभी बिस्तर से नहीं उठ पाया दाउद इब्राहिम

फिल्म के अनुसार, अतीक का पूरा साम्राज्य पाकिस्तान की आईएसआई के निर्देशन में चल रहा था. नोटबंदी को 'ऑपरेशन ग्रीन लीफ' कहकर फिल्म दर्शाती है कि यह नकली नोटों के कंसाइनमेंट को रोकने का हिस्सा था. सबसे बड़ा दावा यह है कि अतीक उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान समर्थित एक सरकार बनाने की साजिश रच रहा था. 

धुरंधर फिल्म के जरिये निर्देशक आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर) ने पाकिस्तान पर तीखा वार किया है. फिल्म के ट्रेलर और रिव्यू में अतीक का किरदार देखकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Odisha में उद्योग क्रांति! अदाणी ग्रुप का 33,000 करोड़ का निवेश | Karan Adani | NDTV India