कौन हैं Aishwarya Desai? 'स्पिरिट' के पोस्टर विवेक ओबरॉय के साथ दिखीं मिस्ट्री गर्ल, रणवीर के साथ दे चुकी हैं हिट, देखें 5 तस्वीरें

Aishwarya Desai : फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट इन दिनों चर्चा में हैं. फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं. अब मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें एक्टर विवेक ओबरॉय नजर आ रहे हैं. उनके साथ नजर आ रही हैं एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई..

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Aishwarya Desai : 'स्पिरिट' के पोस्टर विवेक ओबरॉय के साथ दिखीं मिस्ट्री गर्ल
नई दिल्ली:

Aishwarya Desai : फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट इन दिनों चर्चा में हैं. फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं. अब मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें एक्टर विवेक ओबरॉय नजर आ रहे हैं. उनके साथ नजर आ रही हैं एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई.  पोस्टर में वह काफी दमदार रोल में दिख रही हैं. ऐसे में फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं, आखिर यह एक्ट्रेस हैं कौन ? पोस्टर में विवेक एक रोब में सिगार पीते हुए दिख रहे हैं तो वहीं  ऐश्वर्या उनके साथ खड़ी हैं. मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में कहा गया है कि इस बड़े प्रोजेक्ट में वह काफी अहम रोल प्ले कर रही हैं.  

संदीप ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “आप सभी के लिए पेश हैं, फिल्म स्पिरिट के विलेन. मिस्टर विवेक आनंद ओबेरॉय.” विवेक ने भी अपने सोशल मीडिया पर लुक पोस्ट किया, और लिखा, “एक रहस्य जो परछाइयों में दबा है और आंखें जो सबसे गहरे राज़ याद रखती हैं. 5 मार्च, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में.”

कौन हैं ऐश्वर्या देसाई

वहीं ऐश्वर्या की बात करें तो IMDb के मुताबिक, ऐश्वर्या एक इंडियन-अमेरिकन मॉडल हैं, जो रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय में दिखी थीं.  वहीं वह शॉर्ट फिल्म रैट इन द किचन में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैरीलैंड से मार्केटिंग में बैचलर डिग्री ली है. वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं, जहां उनके इंस्टाग्राम बायो में उन्हें एक मॉडल, एक्ट्रेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल क्रिएटर बताया गया है. इंस्टा पर उनके 43 हजार से ज्यादा  फॉलोअर्स हैं.



बता दें कि स्पिरिट में प्रभास और त्रिप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. फिल्म को संदीप ने लिखा, एडिट और डायरेक्ट किया है. इसे भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और संदीप की भद्रकाली पिक्चर्स ने प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा के साथ प्रोड्यूस किया है.

Advertisement

 फिल्म के फर्स्ट लुक में घायल प्रभास कैमरे की तरफ पीठ करके खड़े थे और त्रिप्ति अपनी सिगरेट जला रही थीं. पोस्टर में दोनों दमदार अंदाज में दिख रहे थे, जिसके बाद फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटेंट हैं और इसकी रिलीज के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्पिरिट 5 मार्च, 2027 को थिएटर में रिलीज़ होने वाली है. 

यह भी पढें:

 'अस्सी' ही नहीं, तापसी पन्नू की इन 8 फिल्मों ने दिखाया समाज को आईना, अमिताभ और शाहरुख के साथ भी दी है हिट, क्या आपने देखी ? 

पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' की भारत में धूम, जानें कहां देख सकते हैं हानिया आमिर और बिलाल अब्बास के शो का लेटेस्ट एपिसोड

Advertisement

Rajpal Yadav Love Story : आइसक्रीम पार्लर में लड़की को देखते ही दिल हार बैठे थे राजपाल यादव, कॉमेडियन के प्यार में 9 साल छोटी राधा भाभी कनाडा से चली आई थीं भारत

Featured Video Of The Day
देशभर में मॉनसून का तांडव! महाराष्ट्र डूबा, कश्मीर में बादल फटने से तबाही
Topics mentioned in this article
Aishwarya Desai
Aishwarya Desai Bio
Aishwarya Desai Insta
Aishwarya Desai Spirit
Spirit Poster