कर्तव्य मूवी में युधवीर अहलावत ने 33 की उम्र में निभाया 16 साल के लड़के का रोल, IMDB शाहरुख-ऐश्वर्या को पछाड़ा

सैफ अली खान की सीरीज कर्तव्य में नजर आ रहे युधवीर अहलावत ने आईएमबीडी रैंकिंग में शाहरुख खान, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और ऐश्वर्या राय को पछाड़ दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सैफ अली खान की सीरीज कर्तव्य में नजर आए युधवीर अहलावत
नई दिल्ली:

सैफ अली खान की कर्तव्य इन दिनों नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है, जिसमें कई लोगों ने हरपाल का किरदार निभाने वाले एक्टर युधवीर अहलावत को एक चाइल्ड आर्टिस्ट समझा होगा.दरअसल,युधवीर के चेहरे पर मासूमियत और जवानी वाली अपीयरेंस देख लोग समझ बैठे हैं कि वह एक टीनेज आर्टिस्ट हैं. लेकिन आपका अंदाजा गलत है वह 33 वर्षीय एक्टर हैं, जिन्होंने सांड की आंख, शमशेरा और लव होस्टल जैसी फिल्मों में काम किया है. वहीं अब उन्होंने आईएमबीडी रैंकिंग में शाहरुख खान, तलपति विजय जैसे सुपरस्टार्स को पछाड़ दिया है. 

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एक्टर बने युधवीर

नेटफ्लिक्स सीरीज कर्तव्य में सैफ अली खान के साथ हरपाल के किरदार में नजर आने के बाद युधवीर अहलावत ऑनलाइन सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एक्टर बन गए हैं. कई यूजर्स शो देखने के बाद यह सोच रहे हैं कि युधवीर एक चाइल्ड एक्टर हैं, जिसका कारण उनका ऑन स्क्रीन अपीयरेंस है.

ये भी पढे़ं- करण जौहर ने बताई शाहरुख खान समेत सेलेब्स को अनफॉलो करने की वजह, लिखा- मैं अनफॉलो कर रहा हूं ताकि...

33 साल के युधवीर अहलावत  टॉप स्टार्स को पछाड़ बने मोस्ट पॉपुलर एक्टर

फैंस की कन्फ्यूजन दूर करते हुए हम आपको बता रहे हैं कि युधवीर अहलावत की उम्र 33 साल है. वहीं करीब एक दशक से वह थियेटर और फिल्मों में काम कर रहे हैं. वहीं कर्तव्य एक्टर ने आईएमडीबी की पॉपुलैरिटी रैंकिंग में अब शाहरुख खान, विजय, जूनियर एनटीआर और ऐश्वर्या राय को पछाड़ दिया है. युधवीर अचानक सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एक्टर बन गए हैं. 

Advertisement

युधवीर अहलावत के बारे में 

कर्तव्य में पॉपुलैरिटी बटोरने से पहले युधवीर अहलावत ने सांड की आंख, शमशेरा और बॉबी देओल और विक्रांत मेसी की लव होस्टल में काम किया है. इसके अलावा वह थियेटर भी कर चुके हैं. युधवीर हरियाणा के शेरिया गांव से हैं. उनके पिता ज्ञान सिंह अहलावत ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में अपनी सेवा दी है. 

ये भी पढ़ें- 'रणवीर सिंह बॉलीवुड के दिल्ली जिमखाना हैं' शोभा डे ने डॉन 3 विवाद पर दिया रिएक्शन, धुरंधर एक्टर को बताया समझदार

Advertisement
Featured Video Of The Day
बिहार में आंधी-बारिश मचा रही है तबाही, पेड़ गिरने से भारी नुकसान