कौन है 24 साल की रैपर Rebel, धुरंधर 2 के आरी आरी गाने में किया रैप, सिनेमाघरों में फैंस बजा रही तालियां

Dhurandhar 2 Aari Aari song : मेघालय की 24 साल की रैपर Rebel ने ‘आरी आरी’ में अपने दमदार रैप से हर किसी का ध्यान खींच लिया है और अब वो तेजी से मेनस्ट्रीम में जगह बना रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar 2 Aari Aari song: कौन हैं धुरंधर 2 के आरी आरी गाने को रैप करने वाला रैपर रेबल
नई दिल्ली:

‘धुरंधर 2: द रिवेंज' का गाना ‘आरी आरी' इस समय हर तरफ छाया हुआ है और सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक इसकी धूम देखने को मिल रही है. हाई-एनर्जी म्यूजिक, दमदार बीट्स और स्टाइलिश विजुअल्स के बीच एक आवाज ऐसी है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. ये आवाज है 24 साल की रैपर डायाफी लामारे की, जिन्हें म्यूजिक दुनिया में Rebel के नाम से जाना जाता है. उनके रैप ने इस गाने को अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है और लोग खासतौर पर उनके हिस्से को बार-बार सुन रहे हैं.

मेघालय से बॉलीवुड तक का सफर

Rebel मेघालय के वेस्ट जैंतिया हिल्स की रहने वाली हैं और उन्होंने करीब 2018 में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी. शुरुआत में उन्होंने इंडिपेंडेंट म्यूजिक में काम किया और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई. उनका स्टाइल बोल्ड है और लिरिक्स में एक रॉ फील साफ नजर आती है. यही वजह है कि कम समय में ही वो इंडियन हिप-हॉप सीन में उभरती हुई आवाज बन गई हैं.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office LIVE: सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनीं धुरंधर 2, दो दिनों में 200 करोड़, 300 करोड़ वर्ल्डवाइड

' में क्यों खास है उनका रैप

Advertisement

‘आरी आरी' गाने में पहले से ही बड़े नाम जुड़े हुए हैं जैसे नवतेज सिंह रेहल, जैस्मिन सैंडलास, खान साब और सुधीर यदुवंशी. लेकिन इन सबके बीच Rebel का रैप ट्रैक में नई जान डाल देता है. उनका फ्लो, एनर्जी और एटीट्यूड गाने को मॉडर्न टच देता है, जिससे ये रीमेक आज के दर्शकों को और ज्यादा पसंद आ रहा है.

असली जिंदगी की कहानी भी झलकती है

Rebel सिर्फ एक रैपर नहीं हैं, बल्कि उनकी कहानी भी उतनी ही मजबूत है. उन्होंने अपने सफर में नस्लभेद जैसी मुश्किलों का सामना किया है और उसी अनुभव को अपने म्यूजिक में उतारा है. उनके गानों में जो इमोशन और सच्चाई महसूस होती है, वो इसी वजह से है. यही चीज उन्हें बाकी आर्टिस्ट्स से अलग बनाती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- प्रकाश राज नहीं देख रहे धुरंधर 2, सुकून से सुन रहे बॉलीवुड के पुराने गाने, कह दी ये बात

अब मेनस्ट्रीम में बड़ी एंट्री

इंजीनियर बनने का सपना देखने वाली ये लड़की आज म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी है. Vogue India जैसे बड़े प्लेटफॉर्म भी उन्हें उभरती महिला हिप-हॉप आर्टिस्ट मान चुके हैं. ‘आरी आरी' में उनका रैप ये साफ इशारा देता है कि ये बस शुरुआत है और आगे वो और बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं.

Featured Video Of The Day
BJP Bengal Manifesto | महिलाओं को 3 हजार, UCC और 7वां वेतनमान... बंगाल में BJP के कई बड़े वादे
Topics mentioned in this article