जब शाहरुख खान ने सलमान खान ने साथ दी ये फ्लॉप फिल्म, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के हाल देख किंग खान ने छोड़ दी थी 95 लाख की फीस

शाहरुख खान और सलमान खान एक-दूसरे की फिल्मों में सिर्फ कैमियो करते ही नजर आए हैं, लेकिन एक फिल्म ऐसी भी थी जिसमें दोनों ने साथ काम किया और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई. फिल्म का हाल देख शाहरुख खान ने अपनी 95 लाख रुपये की फीस भी नहीं ली थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब शाहरुख खान ने सलमान खान ने साथ दी ये फ्लॉप फिल्म

शाहरुख खान और सलमान खान ने अपने लंबे करियर में बहुत कम फिल्मों में एक साथ स्क्रीन शेयर की है, और 'करण अर्जुन' और 'कुछ कुछ होता है' के अलावा शाहरुख खान और सलमान खान एक-दूसरे की फिल्मों में सिर्फ कैमियो करते ही नजर आए हैं, लेकिन एक फिल्म ऐसी भी थी जिसमें दोनों ने साथ काम किया और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई. फिल्म का हाल देख शाहरुख खान ने अपनी 95 लाख रुपये की फीस भी नहीं ली थी. हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम' की. यह फिल्म अपनी स्टारकास्ट की वजह से काफी सुर्खियों में थी. 

ये भी पढ़ें: 20 साल पहले आई इस एक्शन फिल्म के लिए पहली पसंद थे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर, मगर बाजी मार ले गए इमरान हाशमी

2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में माधुरी दीक्षित भी थीं. फिर भी कहानी और ट्रीटमेंट दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाए. टीवी पर बार-बार आने से ‘हम तुम्हारे हैं सनम' की पहचान तो बना गई. लेकिन आज भी लोग यही पूछते हैं कि इतने बड़े सितारे इस प्रोजेक्ट के लिए आखिर तैयार कैसे हो गए? इसके पीछे की कहानी खुद प्रोड्यूसर केसी बोकाडिया ने शेयर की थी. खासतौर से शाहरुख खान की फीस से जुड़ा किस्सा काफी दिलचस्प है.

ऐसे जुड़ी थी स्टारकास्ट

केसी बोकाडिया ने बताया कि सलमान खान को उन्होंने ‘हम तुम्हारे हैं सनम' की कहानी तक नहीं सुनाई थी. सिर्फ उनके पिता सलीम खान से बात हुई और तमिल फिल्म ‘थोट्टा चिनुंगी' के रीमेक की जानकारी दी गई. सलीम खान ने हां कर दी और सलमान भी जुड़ गए. वहीं, शाहरुख खान को 20 दिनों के काम के लिए 2 करोड़ रुपये ऑफर किए गए, जो उस समय उनकी फीस से ज्यादा थे. शाहरुख ने ‘हम तुम्हारे हैं सनम' सुनी और साफ कहा, ‘मुझे ऐसी फिल्में समझ नहीं आतीं, लेकिन मैं आपके लिए कर रहा हूं.' बिना ज्यादा सवाल किए उन्होंने फिल्म साइन कर ली.

Advertisement

शाहरुख ने छोड़े 95 लाख रु.

असल कहानी तो फिल्म रिलीज के बाद शुरू होती है. ‘हम तुम्हारे हैं सनम' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक नहीं चली. बजट के मुकाबले कमाई मामूली रही और प्रोड्यूसर पर आर्थिक दबाव आ गया. ऐसे में शाहरुख खान को करीब 95 लाख रुपये मिलने बाकी थे. लेकिन यहां शाहरुख ने जो किया, वही उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है. उन्होंने साफ मना कर दिया कि उन्हें ये पैसे नहीं चाहिए. उनका कहना था, ‘मैं ये रकम एक शादी में परफॉर्म करके कमा सकता हूं, लेकिन आपको ये पैसे देने के लिए अपनी प्रॉपर्टी बेचनी पड़ेगी.'

बोकाडिया ने कई बार कोशिश की, चेक तक थमाया. यहां तक कि ड्राइवर के जरिए भी पैसे भेजे. लेकिन शाहरुख ने एक रुपया तक नहीं लिया. इतना ही नहीं, बाद में उन्होंने प्रोड्यूसर को 5 दिन का समय देने की पेशकश भी की. ताकि वो दोबारा काम कर सकें.

Advertisement

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी विवाद में ओवैसी ने केसै खेला 'मुस्लिम कार्ड'?
Topics mentioned in this article
Hum Tumhare Hain Sanam
Film Hum Tumhare Hain Sanam
Shah Rukh Khan
Salman Khan
KC Bokadia