जब सलमान खान की सुभाष घई के साथ पार्टी में हो गई थी हाथापाई, फिल्म या प्रेमिका नहीं, ये चीज बनी थी वजह

सलीम खान ने बताया कि एक बार सलमान खान और मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई के बीच पार्टी के दौरान झगड़ा हो गया था. अगले दिन सलमान ने खुद आकर उन्हें बताया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत को लेकर हाल ही में चिंता बढ़ गई, जब उन्हें मामूली ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार उन्हें एहतियातन वेंटिलेटर पर रखा गया है, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. परिवार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. इसी बीच सलीम खान से जुड़े पुराने किस्से और इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेटे सलमान खान के साथ अपने रिश्ते और एक विवादित घटना का जिक्र किया था.

सुभाष घई और सलमान खान का झगड़ा  

सलीम खान ने बताया कि एक बार सलमान खान और मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई के बीच पार्टी के दौरान झगड़ा हो गया था. अगले दिन सलमान ने खुद आकर उन्हें बताया, “रात को सुभाष घई के साथ हाथापाई हो गई.” जब सलीम खान ने कारण पूछा तो सलमान ने कहा कि बात अचानक बढ़ गई. सलीम खान ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें इस बात का पछतावा है और क्या शराब इसका कारण थी. सलमान ने माना कि वह उस समय नशे में थे और उन्हें बुरा लग रहा था. इस पर सलीम खान ने उन्हें सलाह दी कि वे तुरंत सुभाष घई को फोन कर माफी मांगें. सलमान ने ऐसा ही किया और बाद में दोनों के रिश्ते सामान्य हो गए.

जींस में है गुस्सा 

इस इंटरव्यू में सलीम खान ने गुस्से को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि गुस्सा एक तरह से 'जेनेटिक समस्या' है, जो उनके बच्चों में भी है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसे सही दिशा में इस्तेमाल किया जाए तो यह सकारात्मक भी हो सकता है, लेकिन नियंत्रण जरूरी है, खासकर शराब के साथ. उन्होंने अपने बच्चों के लिए अपने प्यार को 'बिना शर्त' बताया. सलीम खान ने कहा कि वे अपने बच्चों की गलतियों से सहमत नहीं होते, लेकिन उनका साथ हमेशा देते हैं. फिलहाल सलीम खान मुंबई के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. परिवार के सभी सदस्य उनके साथ मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: 'तेरे नाम और करण अर्जुन का हीरो मैं नहीं था...', सलमान खान का कबूलनामा सुन फैंस हैरान
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Donald Trump की युद्ध नीति पर समर्थक क्या बोले? | NDTV India