बॉलीवुड के दिग्गज राइटर सलीम खान इस वक्त मुंबई की लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उनसे मिलने के लिए बेटे सलमान खान समेत परिवार के दूसरे लोग भी पहुंचे. फैंस भी उन्हें लेकर चिंतित हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं. 90 साल के सलीम खान ने बॉलीवुड को शोले और जंजीर जैसी फिल्में दी हैं. सलीम खान की विरासत को उनके बेटे सलमान, सोहेल और अरबाज खान आगे बढ़ा रहे हैं. आज बॉलीवुड के सबसे संपन्न परिवार में गिने जाने वाले सलीम खान का परिवार कभी इस कदर आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था कि उनके पास बच्चे की स्कूल की फीस भरने को भी पैसे नहीं थे. सलमान खान ने एक बार खुद इस बात का खुलासा किया था कि एक समय ऐसा था जब उनके पापा उनकी स्कूल की फीस नहीं दे पाए थे.
फीस जमा नहीं हुई तो मिली पनिशमेंट
कपिल शर्मा के शो के दौरान सलमान खान ने कहा कि, "एक बार मेरे पापा (राइटर सलीम खान) मेरे स्कूल के पास से गुजर रहे थे और मुझे कॉरिडोर में देखकर, उन्होंने गुस्से में पूछा कि मैं अब क्या शरारत कर रहा हूं. मैंने माना कि इस बार मुझे भी नहीं पता था कि उन्होंने क्या शरारत की." वह प्रिंसिपल के पास गए और उन्हें पता चला कि फीस जमा न हो पाने की वजह से सलमान को सजा मिली है.
यह भी पढ़ें: 12 दिन बाद तिहाड़ जेल से छूटे राजपाल यादव, कहा- धन्यवाद हाई कोर्ट...सामने आया पहला वीडियो
सलीम खान ने प्रिंसिपल से कहा कि मैं इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहा हूं. इसलिए फीस जमा नहीं हो पाई. लेकिन इसकी सजा बच्चे को क्यों दे रहे हैं, सजा देनी है तो मुझे दीजिए. इसके बाद सलीम खान, सलमान खान के पास जाकर खड़े हो गए. सलमान ने आगे कहा. "अगले ही दिन मेरे पापा ने फीस भर दी और टीचर ने माफी भी मांगी."
सलमान का पापा से खास कनेक्शन
सलमान खान अपने पिता सलीम खास से बेहद क्लोज हैं. अक्सर पब्लिकली भी वो पापा के साथ नजर आते हैं. सलमान खान ने एक बार कहा था कि वह हमेशा अपने पापा से करियर को लेकर भी सलाह लेते हैं. वह चाहे जितनी भी बड़े स्टार हों, वह पिता के लिए एक बच्चे की तरह है.