जब 'भद्दी' भाषा ऋषि कपूर को नहीं आई थी पसंद, एक्ट्रेस ने सुनाया 'अग्निपथ' का खास किस्सा

कनिका तिवारी ने 'अग्निपथ' में ऋतिक रोशन की बहन का किरदार निभाया था. उन्होंने बताया कि फिल्म एक सीन है, जिसमें ऋषि कपूर मुझे बेचते हैं. उसमें पहले स्क्रिप्ट में बहुत ही भद्दी भाषा थी. वह ऋषि कपूर को पसंद नहीं आई, तब उन्होंने पूरी लाइंस ही बदलवा दी थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kanika Tiwari

साल 2012 में आई प्रोड्यूसर करण जौहर फिल्म अग्निपथ आज भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. फिल्म का जब भी टीवी पर टेलीकास्ट होता है, दर्शक दिलचस्पी से फिल्म को देखते हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा अहम किरदार में नजर आए हैं. इनके अलावा ऋषि कपूर, संजय दत्त और कनिका तिवारी ने भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया था. कनिका तिवारी ने ऋतिक रोशन की बहन का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनके किरदार को बहुत ही सराहा गया. हाल ही में कनिका तिवारी ने NDTV से बात की और अपने किरदार और ऋषि कपूर के बारे में काफी कुछ खुलासा किया.

स्क्रिप्ट में अभद्र भाषा

कनिका ने अग्निपथ पर बात करते हुए कहा, 'फिल्म में मेरा एक सीन है, जिसमें ऋषि कपूर जी मुझे किडनैप कर लेते हैं और मुझे बेचते हैं. उस वक्त स्क्रिप्ट में बहुत ही अभद्र भाषा थी. जिसके लिए मेरे पेरेंट्स बिल्कुल भी राजी नहीं थे. लेकिन बाद में मुझे धर्मा प्रोडक्शन से कॉल आया कि ऋषि कपूर जी ने खुद वो लाइंस कटवा दी हैं. क्योंकि वह इस तरीके के शब्द नहीं बोलना चाहते. वह पहली बार इस तरीके का किरदार निभा रहे थे और वह कहीं ना कहीं अपनी पुरानी इमेज नहीं तोड़ना चाहते थे. वो लाइंस चेंज करने के बाद मेरे माता-पिता उस किरदार के लिए तैयार हुए.'

सेट पर किसी से बात नहीं करते थे ऋषि कपूर 

एक्ट्रेस ने एक और किस्सा बताते हुए कहा, 'फिल्म में एक सीन है जब ऋषि कपूर जबरदस्ती मेरा हाथ पकड़ कर ले जाते हैं. उस वक्त मेरे हाथ में नीले निशान पड़ गए थे. जैसा कि सब जानते हैं कि जब भी ऋषि कपूर जी शूटिंग करते थे तो वह अपनी दुनिया में ही मस्त रहते थे. उनको किसी से कोई मतलब नहीं होता था. जब उन्होंने मेरे हाथों में वो नीले निशान देखे तो उन्होंने तुरंत बर्फ मंगवाई और मेरे हाथ की सिकाई करने लगे. यह देख वहां मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए थे. क्योंकि सेट पर ऋषि जी करण जौहर से भी ज्यादा बात नहीं करते थे.'

Advertisement

फिल्म की कास्ट

बात करें अग्निपथ की कहानी की तो इसमें एकांत दीप गांव में मुखिया ग्रामीणों से जमीन उधार लेता है और एक मादक पदार्थों का साम्राज्य स्थापित करने की ख्वाहिश रखता है. वहीं शिक्षक दीनानाथ चौहान ग्रामीणों को मुखिया के गलत साजिश के बारे में बताता है. मुखिया का बेटा दीनानाथ को रास्ते से हटाने की साजिश रास्ता है. वही गांव की एक युवती की हत्या के आरोप में दीनानाथ पर इल्जाम लग जाता है. जिसके बाद दीनानाथ को लोग पीट-पीट कर मार देते हैं. दीनानाथ के बेटे और पत्नी को गांव छोड़कर भागना पड़ता है और मुंबई के डोंगरी में रहने लगता है. फिल्म उस वक्त की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी. ऋतिक और प्रियंका की लव केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया.

ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की वजह से चेतना पांडे को मिली 'हॉन्टेड 3डी', विक्रम भट्ट की वजह से आ गए थे 'आंसू'

Advertisement

Featured Video Of The Day
कभी नक्सलियों के साए में घिरी थी यहां की खूबसूरती, अब गोलियां नहीं, हॉर्नबिल की आवाज गूंज रही
Topics mentioned in this article
Bollywood News
Entertainment
Kanika Tiwari