जब पर्दे के एक सीन ने रंजीत से छीन लिया था अपना घर, मां-बाप हुए थे शर्मिंदा, एक्ट्रेस से हाथ जोड़कर मांगी थी माफी

बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत ने खुलासा किया कि राखी के साथ फिल्माए गए रेप सीन को देखकर उनके माता-पिता इतने नाराज हो गए थे कि उन्हें घर से निकाल दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब रंजीत को माता-पिता ने निकाल दिया था घर से

बॉलीवुड एक्टर रंजीत (Ranjeet) का नाम उस लिस्ट में शुमार है, जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के होते हुए बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई. वह एक्टर के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं. उनका असली नाम गोपाल बेदी है. उन्होंने अभी तक अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाए हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1970 में आई फिल्म सावन भादों से की थी. जिसके बाद उनका बॉलीवुड करियर शुरू हो गया. रंजीत ने फिल्मों के अलावा निर्देशन में भी अपना हाथ आजमाया. रंजीत कई टेलिविजन शोज भी कर चुके हैं. रंजीत को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 5 में एक अहम किरदार में देखा गया था. हाल ही में रंजीत ने NDTV से बात की और अपने फिल्मी करियर को लेकर काफी कुछ कहा.

बोल्ड सीन की वजह से नहीं करते फिल्में

एक्टर ने कहा कि, "इन दिनों फिल्में और ओटीटी पर अभद्र भाषा और बोल्ड सीन दिखाए जाते हैं. इसलिए मैं इन दिनों प्रोजेक्ट्स नहीं करता. मैंने अपने करियर में लगभग 200 से ज्यादा फिल्में की हैं. जिनमें मैंने नेगेटिव किरदार निभाए हैं. लेकिन मैं एक स्टाइलिश विलेन था और लोगों का यह भी कहना था कि मैं एक स्टाइलिश विलेन हूं. मैं एक इंटरव्यू के लिए गया था. वहां मौजूद लोगों ने मुझसे कहा था कि आप एक स्टाइलिश विलेन हैं और हम आपकी तरह स्टाइलिश विलेन बनना चाहते हैं".

रेप सीन देख मां ने घर से निकाला

एक्टर ने आगे कहा कि, "राखी जी के साथ मेरी फिल्म शर्मीली आई थी. फिल्म मैं मेरा राखी के साथ रेप सीन था. जब मैं अपने माता-पिता को वह फिल्म दिखाने के लिए ले गया तो रेप सीन देखकर मेरे माता-पिता सिनेमाघर  से उठकर चले गए और उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया. जब राखी ने मेरी मां से मेरी एक्टिंग और मेरी पर्सनालिटी की तारीफ की तो मेरी मां ने मेरे रेप सीन को लेकर एक्ट्रेस से माफी मांगी. समय चाहे जितना भी बदल जाए लेकिन माता-पिता तो माता-पिता ही होते हैं, उनकी अपनी खुद की एक सोच होती हैं". 

एक्टर ने आगे कहा कि मैंने अपने करियर में बहुत काम किया है. अगर मेरे पास कोई नेगेटिव किरदार आता था तो मैं शक्ति कपूर या गुलशन ग्रोवर का नाम रिकमेंड कर देता था. एक्टर ने कहा कि मेरा एक्टर बनने का कोई विचार नहीं था ना मैंने कभी थिएटर किया. मुझे फिल्मों में काम करने के मौके मिलते गए और मैं करता गया. शुरुआत के दौर में मैंने रेखा जी और वहीदा रहमान के भाई का किरदार निभाया. जिसके बाद मैं शर्मीली में राखी जी के साथ नजर आया था.

Advertisement

इन एक्टर्स के साथ नहीं किया काम

रंजीत ने आगे कहा कि मैंने बॉलीवुड में तमाम फिल्में की हैं. लेकिन अपने करियर में कभी भी दिलीप जी और राजकुमार जी के साथ काम नहीं किया. क्योंकि जब मुझे उनके फिल्मों के ऑफर आते थे, उस वक्त मैं दूसरी फिल्मों में व्यस्त हो जाता था. आज भी उनके साथ काम नहीं करने का बहुत अफसोस रहता है. अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'हलचल', 'दोस्त और दुश्मन', 'भाई हो तो ऐसा', 'रामपुर का लक्ष्मण', 'गद्दार', 'कीमत' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है.

यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'पेड्डी' की दहाड़ जारी, 5वें दिन भी हुई बम्पर कमाई

Featured Video Of The Day
जनरल डायर बने Asim Munir! शोकसभा में लोगों पर फायरिंग, 30 की मौत
Topics mentioned in this article
Bollywood
Ranjeet
Entertainment