जब 'होली' में आमिर खान इस एक्ट्रेस को करने वाले थे किस, डर के मारे सुपरस्टार का हुआ बुरा हाल

एक्टर किटू गिडवानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पुराने सह-कलाकार आमिर खान के साथ काम करने की यादें ताजा कीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जब 'होली' में आमिर खान इस एक्ट्रेस को करने वाले थे किस
नई दिल्ली:

एक्टर किटू गिडवानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पुराने सह-कलाकार आमिर खान के साथ काम करने की यादें ताजा कीं. यह बात 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'होली' से जुड़ी है, जिसमें दोनों ने साथ काम किया था. उस समय आमिर खान फिल्म इंडस्ट्री में नए-नए आए थे और कोई बड़ा नाम नहीं थे. किटू ने उन्हें "शांत और सादा" इंसान बताया. किटू ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में कहा कि उस दौर में आमिर खान "नोबडी" थे, यानी अभी-अभी सिनेमा में कदम रखा था. वे सिनेमा से बहुत प्यार करते थे, क्रिएटिव थे और बेहद साधारण इंसान थे. किटू को खुद नहीं पता था कि आमिर कौन हैं. 

ये भी पढ़ें: सावधान हो जाओ रणवीर सिंह! 400-500 करोड़ नहीं बल्कि टॉक्सिक ने कर डाली इतने करोड़ की कमाई

किसिंग सीन से घबराए आमिर खान

फिल्म 'होली' का निर्देशन केतन मेहता ने किया था और यह फिल्म एफटीआईआई (पुणे) के कैंपस पर ज्यादातर शूट हुई थी. इसमें नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी जैसे बड़े कलाकार भी थे. यह फिल्म कॉलेज लाइफ और स्टूडेंट्स के मुद्दों पर बनी एक महत्वपूर्ण फिल्म थी. किटू ने खास तौर पर एक किसिंग सीन की बात याद की. उन्होंने बताया कि जब यह सीन शूट करने का समय आया तो आमिर बहुत नर्वस हो गए थे. किटू ने कहा, "आमिर को किस करना था तो वे बहुत घबरा गए थे. वे उतने ही नर्वस थे जितनी मैं थी." 

आमिर खान को बताया दोस्त

दोनों ही इस सीन में असहज महसूस कर रहे थे. किटू ने कहा कि आमिर बहुत शांत, विनम्र और कूल थे. पूरी टीम में पैशन था, पैसे या नाम की चिंता नहीं थी. सब बस अच्छा काम करना चाहते थे. किटू ने खुद बताया कि वे फिल्म इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट फिल्में कर रही थीं, तभी केतन मेहता ने उन्हें 'होली' में काम करने को कहा. उन्होंने फिल्म में कैंपस की एक आकर्षक लड़की का रोल किया. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की तारीफ की और कहा कि वे उन्हें अपना गुरु मानती हैं. आमिर को वे आज भी दोस्त कहती हैं.

Featured Video Of The Day
PM Modi Bengaluru Visit : PM मोदी के दौरे से पहले मिली जिलेटिन स्टीक | Top News | NDTV India
Topics mentioned in this article