वेलकम टू द जंगल में 34 एक्टर्स, जानें कितना है बजट, कितनी है स्टार्स की फीस और पहले दिन ओपनिंग कितनी होगी?

34 कलाकारों से सजी 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज हो गई है. 250 से 300 करोड़ रुपये के बजट, कलाकारों की फीस और पहले दिन की संभावित कमाई को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. जानिए फिल्म से जुड़ी बड़ी बातें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानें कितना है बजट, किस सितारे को मिली कितनी फीस
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में मल्टीस्टारर फिल्मों की बात हो और 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. अब 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज से पहले से ही हर तरफ सुर्खियां बटोर रही है. वजह सिर्फ अक्षय कुमार की वापसी नहीं, बल्कि फिल्म में नजर आने वाली 34 स्टार्स की लंबी फौज भी है. इतने बड़े कलाकारों को एक साथ पर्दे पर लाना आसान नहीं होता. ऐसे में फिल्म का बजट कितना है, किस स्टार ने सबसे ज्यादा फीस ली और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई हो सकती है, ये सवाल हर फिल्म लवर के मन में है. अगर आप भी वेलकम टू द जंगल का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद यह जानना चाहते हैं कि फिल्म की कास्ट, एक्टर्स की फीस और बजट से लेकर पहले दिन फिल्म कितनी कमाई करेगी. तो जानें यहां. 

वेलकम टू द जंगल में 34 स्टार्स  | 34 Stars in Welcome to the Jungle

'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और कई दूसरे कलाकार नजर आएंगे. कुल मिलाकर फिल्म में 34 एक्टर्स दिखाई देंगे. इतनी बड़ी स्टारकास्ट हिंदी फिल्मों में बहुत कम देखने को मिलती है.

ये भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई 34 स्टार्स वाली वेलकम टू द जंगल, जानें कैसी है अक्षय कुमार की फिल्म

वेलकम टू द जंगल का बजट | Welcome to the Jungle Budget

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 250 से 300 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. बड़े सेट, अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग, एक्शन सीक्वेंस और लंबी स्टारकास्ट की वजह से इसकी लागत काफी बढ़ गई है. माना जा रहा है कि 'वेलकम' सीरीज की ये अब तक की सबसे महंगी फिल्म है.

वेलकम टू द जंगल की स्टार कास्ट की फीस | Welcome to the Jungle Cast Fees

'वेलकम टू द जंगल' की स्टारकास्ट की फीस को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. मीडिया रिपोर्ट्स में सुनील शेट्टी को करीब 4 करोड़ रुपये, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस को करीब 2.5-2.5 करोड़ रुपये, जबकि परेश रावल, अरशद वारसी, लारा दत्ता और रवीना टंडन को करीब 2-2 करोड़ रुपये फीस मिलने का दावा किया गया है. वहीं अक्षय कुमार की फीस को लेकर पहले 90 करोड़ रुपये और बाद में 1.8 करोड़ रुपये के साथ प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल की खबरें सामने आईं. हालांकि ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने इन सभी दावों को गलत बताया. ऐसे में फिलहाल स्टार्स की फीस से जुड़े सभी आंकड़े सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं.

Advertisement

वेलकम टू द जंगल की पहले दिन कितनी होगी कमाई?

एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार दोपहर तक फिल्म की करीब 53 हजार टिकटें बिक चुकी थीं, जिससे लगभग 1.26 करोड़ रुपये की कमाई हुई. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 12 से 15 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग कर सकती है. अगर दर्शकों का रिस्पॉन्स शानदार रहा, तो पहले दिन का कारोबार 16 से 20 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

अब बॉक्स ऑफिस देगा असली जवाब

34 स्टार्स, भारी-भरकम बजट और जबरदस्त चर्चा के बाद अब सारी नजरें बॉक्स ऑफिस पर हैं. क्या वेलकम टू द जंगल दर्शकों को हंसी और मनोरंजन का फुल डोज दे पाएगी या नहीं, इसका फैसला रिलीज के बाद ही होगा. लेकिन इतना तय है कि इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही लोगों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- डॉक्टर बनकर 16 साल बाद लौटे करण सिंह ग्रोवर, प्राइम वीडियो की नंबर वन सीरीज के प्रोमो में दिखे तो फैंस बोले- जबरदस्त

Featured Video Of The Day
चंदा चोरी को शराब घोटाले से जोड़ा! स्टूडियो में आर-पार के मूड में पैनलिस्ट
Topics mentioned in this article
Welcome To The Jungle
Welcome To The Jungle Star Cast Fees
Welcome To The Jungle Budget
Bollywood