सोनाली बेंद्रे का 25 साल पुराना गाना, जो हर शादी की बना शान, अल्का याग्निक की आवाज ने लगाए चार चांद

25 साल पुरानी फिल्म का एक गाना आज भी शादी की महफिल में रंग जमा देता है. इस गाने की सबसे बड़ी ताकत इसकी शादी वाली फीलिंग है. इसके बोल सीधे उस माहौल से जुड़ते हैं, जहां बेटी के नए घर जाने की खुशी और भावुकता दोनों मौजूद होती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
25 साल बाद भी शादी की शान है ये गाना! क्या आप कभी नाचे हैं?
नई दिल्ली:

भारत में शादी एक ऐसा समारोह है, जिसकी कल्पना शायद ही गाने-बजाने के बिना की जा सकती है. इस खुशनुमा माहौल में लोग जमकर थिरकते नजर आते हैं. बॉलीवुड म्यूजिक ने भी इस माहौल में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इंडस्ट्री ने शादी के लिए एक से बढ़कर एक ट्रैक्स दिए हैं. इनमें कुछ गाने ऐसे हैं, जो समय बीतने के बाद भी लोगों की पसंद बने हुए हैं. करीब 25 साल पहले आया एक ऐसा ही गाना आज भी शादी समारोहों में खूब बजता है. इसमें सोनाली बेंद्रे का खूबसूरत अंदाज, अल्का याग्निक की सुरीली आवाज और शादी के रंग में रंगे बोल लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. ये गाना लज्जा फिल्म का 'मुझे साजन के घर जाना है.'

सोनाली बेंद्रे का अंदाज और अल्का की जादुई आवाज

इस गाने की खासियत इसकी धुन और बोल के साथ-साथ सोनाली बेंद्रे का स्क्रीन पर नजर आने वाला अंदाज भी है. शादी के माहौल और उत्सव की भावनाओं को गाने में इस तरह पिरोया गया है कि यह सुनते ही लोगों के कदम थिरकने लगते हैं. गाने को अल्का याग्निक ने अपनी आवाज दी है. वहीं इसके बोल मशहूर गीतकार समीर ने लिखे थे. संगीत की जिम्मेदारी अनु मलिक और इलैयाराजा ने संभाली थी. गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज भी शादी समारोहों में इसके बजते ही लोग इसे पहचान लेते हैं. इसकी धुन और बोल खासतौर पर शादी के जश्न के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं.

ये भी पढ़ें- मल्लिका शेरावत का 19 साल पुराना गाना, एआर रहमान ने मिस्त्र सिंगर से गवाया, तुर्की थीम और बेली डांस की हुई चर्चा

बड़े सितारों से सजी थी फिल्म

यह गाना साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म लज्जा का हिस्सा था. फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी थे. लज्जा में मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, महिमा चौधरी, माधुरी दीक्षित, रेखा और अजय देवगन जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए थे. फिल्म की कहानी में महिलाओं की जिंदगी, सामाजिक दबाव और उनके संघर्ष को दिखाया गया था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर आएगा द ग्रेट इंडियन कपिल शो का स्पेशल एपिसोड, पहले ही  सवाल से कपिल शर्मा ने IAF ऑफिसर्स को हंसाकर किया ढेर!

Featured Video Of The Day
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद 995 आफ्टरशॉक्स, 53 लोगों की मौत
Topics mentioned in this article
Mujhe Sajan Ke Ghar Jaana Hai Song
Wedding Songs