अक्षय कुमार की आखिरी पांच फिल्मों की पांच हीरोइनें, कोई 20 साल छोटी तो कोई 27 साल छोटी

अक्षय कुमार का स्टारडम आज भी कायम है, और उनकी फिल्मों में अक्सर उनसे काफी छोटी उम्र की हीरोइन्स नजर आती हैं. 20 से 27 साल तक के एज गैप के बावजूद उनकी केमिस्ट्री पर कोई असर नहीं पड़ता. अब ‘भूत बंगला’ में वामिका गब्बी संग उनकी नई जोड़ी चर्चा में है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
27 साल छोटी वामिका के हीरो बने अक्षय, पहले भी मचा चुके हैं धमाल

अक्षय कुमार का नाम आते ही दिमाग में एक ऐसे सुपरस्टार की तस्वीर बनती है जो हर दौर में फिट बैठता है. 90s से लेकर आज तक उनका स्टारडम न सिर्फ कायम है बल्कि और दमदार हुआ है. उनकी एनर्जी, टाइमिंग और प्रोफेशनलिज्म का ऐसा जलवा है कि नई नई एक्ट्रेसेस भी उनके साथ काम करने को बेताब रहती हैं. यही वजह है कि उनकी फिल्मों में अक्सर उनसे काफी कम उम्र की हीरोइन्स नजर आती हैं. दिलचस्प बात ये है कि उम्र का ये फासला कभी उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के बीच नहीं आता. बल्कि हर बार एक नई फ्रेश जोड़ी देखने को मिलती है.

ये भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् के रावण ने बता डाला पहले पार्ट का सबसे बड़ा सीक्रेट, राघव के आसपास भी नजर नहीं आएंगे लंकेश

अक्षय की फिल्मों में ‘यंग' केमिस्ट्री का ट्रेंड

अक्षय कुमार (59) की हालिया फिल्मों पर नजर डालें तो एक पैटर्न साफ दिखता है. उनकी हीरोइन्स उम्र में उनसे काफी छोटी रही हैं. ‘जॉली एलएलबी' में हुमा कुरैशी (39) उनके साथ दिखीं, यानी करीब 20 साल का अंतर. ‘हाउसफुल 5' में जैकलीन फर्नांडिस (40) के साथ उनकी जोड़ी बनी. ‘केसरी चैप्टर 2' में रेजिना कैसेंड्रा (35) के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिली. जहां उम्र का फासला और ज्यादा है. ‘स्काई फोर्स' में निम्रत कौर (44) और ‘खेल खेल में' में वाणी कपूर (37) उनके अपोजिट नजर आईं. ये आंकड़े भले चौंकाएं. लेकिन स्क्रीन पर अक्षय की फिटनेस और चार्म इस गैप को लगभग गायब कर देते हैं.

‘भूत बंगला' में वामिका के साथ नई जोड़ी

अब बारी है अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला' की. जहां उनके साथ वामिका गब्बी नजर आएंगी. 32 साल की वामिका और 59 साल के अक्षय के बीच करीब 27 साल का अंतर है. जो एक बार फिर चर्चा बटोर रहा है. फिल्म हॉरर कॉमेडी है. और, अक्षय अपनी पुरानी कॉमिक टाइमिंग के साथ फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. वामिका गब्बी ने हाल के सालों में अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाई है. और अब अक्षय के साथ उनकी फ्रेश पेयरिंग को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. देखना होगा कि ये अनोखी जोड़ी पर्दे पर कितना धमाल मचाती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026 में किसको फायदा? Modi-Yogi vs Mamata, चुनावी जायका चाय पर | NDTV Chai Stop