विराट कोहली ने किया अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग Kiss, फैंस बोले- कोई इन्हें बताओ ये शादीशुदा हैं

Anushka Sharma Virat Kohli : IPL की शुरुआत आरसीबी की जीत के साथ हुई. लेकिन विराट कोहली का अनुष्का शर्मा के लिए प्यार चर्चा का विषय बन गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 जबसे 19 मार्च को रिलीज हुई है तब से लोगों का फोकस बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई पर टिका हुआ है. लेकिन 28 मार्च को आईपीएल के आगाज के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों का फोकस विराट कोहली की तरफ बढ़ गया है, जो कि उनकी क्रिकेट के मैदान में परफॉर्मेंस नहीं बल्कि क्रिकेटर के रोमांटिक अंदाज के कारण हुआ है. दरअसल, बीते दिन आईपीएल की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच से हुई, जिसमें विराट कोहली की टीम RCB 6 विकेट से जीत गई. हालांकि जीत के बाद का जश्न फैंस का ध्यान खींच रहा है, जिसमें विराट कोहली को अनुष्का शर्मा को मैदान से फ्लाइंग किस देते हुए देखा जा सकता है. 

विराट कोहली का जीत के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें और वीडियो में स्टैंड्स में बैठीं वाइफ अनुष्का शर्मा को विराट कोहली फ्लाइंग किस करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं अनुष्का शर्मा को पति की टीम को चीयर करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान उनके साथ स्मृति मंधाना भी नजर आ रही हैं. इसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. वहीं फैंस कपल पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का 32 करोड़ का अलीबाग का लग्जरी घर देखा है?  10 हजार स्क्वैयर फुट में है बना, देखें वीडियो

फैंस बोले- मैच का बेस्ट पार्ट

एक यूजर ने लिखा, मैच के बीच विराट कोहली का फुल बीस्ट मोड और अचानक हस्बैंड का सॉफ्ट लॉन्च. दूसरे यूजर ने लिखा, 2016 के एरा में वापसी. तीसरे यूजर ने लिखा, दोस्त फील्ड और जिंदगी में जीत रहे हैं. चौथे यूजर ने लिखा, मैच का बेस्ट पार्ट. पांचवे यूजर ने लिखा, सिर्फ एक कपल, जो एक-दूसरे को सच में प्यार करते हैं. छठे यूजर ने लिखा, यह किस पर्सनल था. 

Advertisement

अनुष्का और विराट कोहली के बारे में 

अनुष्का शर्मा, जो पेशे से एक्ट्रेस हैं. उनकी क्रिकेटर विराट कोहली से मुलाकात 2013 में एक शैम्पू के एड की शूटिंग के दौरान हुई थी. दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और 2017 में कपल ने इटली में शादी कर ली. वहीं दोनों के दो बच्चे बेटी वामिका (2021) और बेटा अकाय (2024) है. जबकि कपल प्राइवेसी के चलते लंदन में रहते हैं. 

ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा जब इस एक्ट्रेस से हार गई थीं डेब्यू अवॉर्ड, बच्चों की तरह थीं रोईं, बोली- उन्होंने उसे दे दिया

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi Nation Address: 'कांग्रेस, SP, TMC, DMK...नारी शक्ति के अपराधी हैं' - PM मोदी |Breaking News