मॉडल LizLaz की फोटो लाइक करने के बाद पत्नी अनुष्का संग स्पॉट हुए विराट कोहली, प्रेमानंद जी के दर्शन के लिए वृंदावन हुए रवाना

एक वीडियो में अनुष्का अपने पति को प्यार भरी नजरों से देखती हुई नजर आ रही हैं, इस पर फैंस ने कमेंट किया, "कोई ऐसा ढूंढो जो तुम्हें वैसे देखे जैसे अनुष्का विराट को देखती है."

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पत्नी अनुष्का संग स्पॉट हुए विराट कोहली
नई दिल्ली:

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर समय मिलते ही वृंदावन पहुंच जाते हैं. अब अक्षय तृतीया के खास मौके पर दोनों वहां पहुंचे हैं.  क्रिकेटर के फैन पेज ने वहां का वीडियो शेयर किया है.  हालांकि, यह पक्का नहीं है कि यह वीडियो कल का है या आज का. वीडियो में, विराट कोहली ने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था, जबकि अनुष्का शर्मा को सफेद सलवार सूट में देखा गया. इस पोस्ट को Instagram पर  @wrogn.virat नाम के पेज ने शेयर किया है. इसके साथ लिखा है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे. वहीं ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, रविवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हमेशा की तरह एयरपोर्ट पर 'कपल गोल्स' सेट किए.

वायरल हुआ वीडियो 

एक वीडियो में अनुष्का अपने पति को प्यार भरी नजरों से देखती हुई नजर आ रही हैं, इस पर फैंस ने कमेंट किया, "कोई ऐसा ढूंढो जो तुम्हें वैसे देखे जैसे अनुष्का विराट को देखती है." विराट-अनुष्का का यह अपीयरेंस जर्मन इन्फ्लुएंसर LizLaz के उस तस्वीर विवाद पर प्रतिक्रिया देने के बाद आया है, जो कुछ दिन पहले सामने आया था.

यह भी पढ़ें - 'जवान' डायरेक्टर Atlee के घर फिर गूंजी किलकारी, पत्नी प्रिया दूसरी बार बनीं मां, सेलेब्स ने यूं दी बधाई

Advertisement

बता दें कि हाल ही में फैंस ने LizLaz की Instagram पोस्ट पर विराट कोहली के प्रोफाइल से एक 'लाइक' देखा था, जिससे चारों ओर अटकलों का बाजार गर्म हो गया. लाइक करने और फिर अनलाइक करने के इस विवाद के बाद जर्मन इन्फ्लुएंसर ने मीडिया के साथ अपने विचार शेयर किए.

Advertisement

LizLaz ने मीडिया से क्या कहा

अचानक सुर्खियों में आने के बारे में बात करते हुए LizLaz ने Hindustan Times से कहा, "सच कहूं तो मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा. मैं बहुत खुश थी कि उन्होंने इसे लाइक किया, लेकिन फिर जब उन्होंने इसे अनलाइक कर दिया तो मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा, क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आ रहा कि यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई. लोगों ने इसे कैसे नोटिस किया? उन्होंने इसे खबर कैसे बना दिया? शायद इसके पीछे उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन फिर भी मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं और मैं उनकी तरफ से मिले सपोर्ट की सराहना करती हूं"

यह भी पढ़ें - जब सपनों के लिए बिक गया जुहू का आलीशान बंगला, मनोज कुमार की ‘क्रांति' के पीछे छुपी असली कुर्बानी

LizLaz ने माना कि उन्हें पता ही नहीं था कि यह पूरी बात इतनी ज्यादा बढ़ जाएगी. "यह बहुत ही अजीब था, क्योंकि जब मैं सोकर उठी, तो मैं हर तरफ खबरों में छाई हुई थी. मुझे तो यह भी नहीं पता कि उन्होंने मेरी तस्वीर कब लाइक की थी. मुझे तो इस बारे में खबरों से ही पता चला. बहुत से लोगों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मेरे बारे में लिखे गए आर्टिकल मिले और उन्होंने उन्हें मेरे DM में भेज दिया. आज मुझे बहुत सारे मैसेज मिले. लोग इस बात को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित थे." 

इस चर्चा के बीच LizLaz का एक पुराना वीडियो भी फिर से सामने आया, जिसमें वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अपना समर्थन जाहिर कर रही थीं. उन्होंने बताया कि पिछले साल के IPL सीजन के दौरान वह अपने बेंगलुरु वाले फैन्स के साथ एक मैच देखने गई थीं.
कोहली ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की है. दोनों के दो बच्चे -वामिका और अकाय हैं.

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: कैबिनेट विस्तार से CM योगी ने कैसे साधे सारे समीकरण? UP News