8 साल पहले इस फिल्म में भी मुख्यमंत्री बन चुके हैं तमिलनाडु के CM थलापति विजय, शपथ ग्रहण समारोह में स्टाइलिश अंदाज से खींचा ध्यान

तमिलनाडु में सरकार बनाने चुके विजय का स्टाइलिश अंदाज एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है. वहीं फैंस को उनकी 8 साल पुरानी फिल्म की याद आ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विजय थलापति इस फिल्म में बने थे सीएम
नई दिल्ली:

तमिलनाडु की राजनीति में पहली बार कदम रखने वाले थलापति विजय आज सीएम पद की शपथ लेने चुके हैं. यह थलापति और उनके परिवार ही नहीं फैंस के लिए भी बेहद खास और बड़ा दिन है, जिन्होंने उन्हें इस पद तक पहुंचाया है. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है. जहां विजय की स्टाइलिश एंट्री ने फैंस की कुठ पुरानी यादें ताजा कर दी हैं, जो उनकी फिल्म सरकार की यादों को ताजा कर रही है, जिसमें विजय मुख्यमंत्री बनते हुए नजर आए थे. 

शपथ ग्रहण समारोह में स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे विजय 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पहुंचे विजय वाइट शर्ट और ब्लैक कोट पैंट में नजर आए. वहीं उनके स्टाइलिश लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है और फैंस को उनकी 2018 में रिलीज हुई फिल्म की याद आ गई है. 

ये भी पढे़ं- थलापति विजय की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, हिंदी वर्जन को कृष्णा अभिषेक ने दी आवाज, लोगों ने किया ट्रोल

Advertisement

रील लाइफ सरकार से रियल सरकार बनाने जा रहे थलापति विजय 

विजय का 69 फिल्मों का करियर रहा है. इसमें उनकी एक फिल्म की फैंस को याद आई है, जो 2018 में रिलीज हुई थी. हम बात कर रहे हैं सरकार फिल्म की, जिसमें विजय एक एनआरआई बिजनेसमैन बने हैं और तमिलनाडु लौटते हैं और पॉवरफुल एंटीकरप्शन मूवमेंट चलाते हैं और पब्लिक सपोर्ट से सरकार को अपने हाथ में लेते हुए नजर आते हैं.  

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर खूब की थी कमाई

एआर मुरुगदॉस द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई इस फिल्म को कलानिथि मारन ने प्रोड्यूस किया था. जबकि विजय के अलावा कीर्ति सुरेश, वरलक्ष्मी साराथकुमार और राधा रवि अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म का बजट 110 करोड़ का था और कमाई 243.90 करोड़- 250 करोड़ तक हुई थी.  

ये भी पढे़ं- Thalapathy Vijay LIVE: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थलापति विजय, सुपरस्टार के स्टाइलिश लुक पर भारी पड़ीं ट्रेडिशनल लुक में दोस्त तृषा कृष्णन

Featured Video Of The Day
नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, ऐसे पलट दी बाजी
Topics mentioned in this article
Vijay Thalapathy
Thalapathy
Thalapathy Sarkar
Sarkar Movie
Thalapathy Film