इरफान खान की इस फिल्म को रिलीज होने में लगे 25 साल, उस एक्ट्रेस के साथ किया काम, जिन पर पनौती का लगा टैग

विद्या बालन ने 25 साल बाद अपनी वह फिल्म देखी, जिसमें उन्होंने इरफान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी. जब उनके करियर का मुश्किल दौर चल रहा था. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विद्या बालन और इरफान खान की फिल्म 25 साल बाद हुई रिलीज

विद्या बालन ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने अपनी और दिवंगत अभिनेता इरफान खान की लंबे समय से अटकी हुई फिल्म 'द लास्ट टेनेंट' को बुधवार को पहली बार देखा था. दरअसल, ये फिल्म पहले शूट हो चुकी थी, लेकिन इसे 29 अप्रैल 2026 को इरफान खान की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर रिलीज किया गया था. विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर नोट लिखा. अभिनेत्री ने अपने करियर के उस संघर्षपूर्ण दौर को याद किया जब उन्हें 'पनौती' तक कहा जाने लगा था. 

25 साल पहले की थी शूटिंग

विद्या ने लिखा, "मैंने 'द लास्ट टेनेंट' पहली बार बुधवार रात देखी, जबकि मैंने इस फिल्म की शूटिंग करीब 25 साल पहले की थी. मैंने इस फिल्म में काम किया था, लेकिन किसी वजह से यह फिल्म उस समय रिलीज ही नहीं हो पाई. उस समय मेरे करियर में ऐसा दौर चल रहा था जब मैं जिस भी प्रोजेक्ट से जुड़ती थी, वह पूरा नहीं हो पाता था. मेरी पहली मलयालम फिल्म 'चकरम' भी बंद हो गई थी. उसके बाद लगभग तीन साल में मुझे करीब एक दर्जन फिल्मों से हटा दिया गया."

ये भी पढ़ें- पत्नी की बेवफाई, पति की आत्महत्या,24 करोड़ का इंश्योरेंस, परेश रावल की बनाई इस फिल्म को 18 साल पहले नहीं मिले थे दर्शक

Advertisement

कड़वी यादों को भुलाने के लिए विद्या बालन ने किया ये काम

विद्या ने स्वीकार किया कि उस समय की असफलताओं और कड़वी यादों को भुलाने के लिए उन्होंने जानबूझकर उन यादों को अपने मन में कहीं गहरा दबा दिया था और जीवन में आगे बढ़ गई थीं. विद्या ने लिखा, "पिछले हफ्ते निर्देशक सार्थक दासगुप्ता का एक मैसेज आया, जिसमें उन्होंने मुझे बताया कि यह फिल्म अब यूट्यूब पर रिलीज हो गई है. फिर मुझे एक पुरानी याद आई. मैंने अपनी बहन प्रिया को शूटिंग के समय फोन किया था और बहुत उत्साह से बताया था कि मैं इरफान खान के साथ शूट कर रही हूं."

विद्या बालन ने कहा- इरफान खान के निधन के बाद रहा अफसोस

विद्या ने आगे लिखा, "उस समय भी मुझे लगता था कि वह सबसे नेचुरल अभिनेता हैं और फिल्म देखते हुए मुझे फिर वही महसूस हुआ. उनके अभिनय में कभी कोई बनावट नहीं होती थी." अभिनेत्री ने लिखा, "इरफान खान के निधन के बाद मुझे हमेशा अफसोस रहा कि हम साथ में कुछ और फिल्में नहीं कर पाए, जबकि कई मौके ऐसे थे, जो किसी वजह से बन नहीं पाए, लेकिन अब कम से कम 'द लास्ट टेनेंट' तो मेरे पास है. मैं सार्थक दासगुप्ता का बहुत धन्यवाद करती हूं."

Advertisement

ये भी पढ़ें- मिथुन चक्रवर्ती की समधन हैं हम साथ साथ है की ये एक्ट्रेस, 90s की महाभारत में आई थीं नजर, बॉलीवुड में थीं पॉपुलर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Interrogation में सिया के भाई साहिल का बड़ा कबूलनामा, कैफे के CCTV ने खोली पोल
Topics mentioned in this article
Irrfan Khan
Vidya Balan
O Last Tenant
Irrfan Khan Movie
Irrfan Khan  movie Release