मुंबई में मानूसन आ गया है. जहां अमिताभ बच्चन और अशनूर कौर के घर में बरसात का पानी भर गया तो वहीं कुछ सेलेब्स इस मौसम में रोमांटिक होते हुए नजर आए, जिसमें विक्की कौशल का नाम भी शामिल हो गया है. एक्टर ने वाइफ कैटरीना कैफ के साथ इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में कैटरीना को विक्की के कंधे पर हाथ रखे देखा जा सकता है और वह खिड़की की तरफ देखते हुए मौसम का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कपल की तारीफ कर रहे हैं.
विक्की कौशल का कैटरीना कैफ के साथ रोमांटिक पोस्ट
वाइफ कैटरीना के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, बारिशें और आप. इस पोस्ट पर फैंस ने ढेर सारा कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा, विहान कौशल एक दिन यह तस्वीर अपने पर्स में रखेगा. दूसरे यूजर ने लिखा, इस फोटो ने मुझे साइड में रोने पर मजबूर कर दिया. तीसरे यूजर ने लिखा, ऐसा बॉन्ड हमें भी चाहिए. चौथे यूजर ने लिखा, सच्चा प्यार ऐसा दिखता है.
ये भी पढे़ं- धुरंधर के मेकर्स का जनवरी 2027 में होगा धमाका, नेशनल विनर डायरेक्टर के साथ लाए फिल्म, सामने आई पहली झलक
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बारे में
विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को कुछ समय तक डेट करने के बाद 9 दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा में शादी की थी. वहीं 7 नवंबर 2025 को कपल ने पहले बच्चे बेटे विहान का स्वागत किया था. हालांकि एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान डेटिंग से पहले विक्की कौशल ने कैटरीना से मजाक किया था. उन्होंने कहा, आप विक्की जैसा अच्छा लड़का ढूंढ कर शादी क्यों नहीं कर लेती. जबकि दोनों उस समय एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे.
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का वर्कफ्रंट
कैटरीना कैफ आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ मैरी क्रिसमस फिल्म में नजर आई थीं. जबकि विक्की कौशल आखिरी बार छावा में नजर आए थे. वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढे़ं- कौन हैं गौरी स्प्रैट, जिनसे 61 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, बताया 5 जुलाई का वेडिंग प्लान