75 साल की उम्र में पावला श्यामला का निधन, कुछ हफ्ते पहले सड़क पर मिली थीं बेसहारा, आखिर वक्त निकला आर्थिक तंगी में

तेलुगु फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस पावला श्यामला का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. कभी लोगों को हंसाने वाली ये एक्ट्रेस अपने आखिरी दिनों में बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिग्गज एक्ट्रेस पावला श्यामला का निधन
NDTV

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आई है, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है. कभी अपनी शानदार एक्टिंग और मजेदार किरदारों से लोगों को हंसाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस पावला श्यामला अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 75 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. सबसे दुख की बात ये है कि जिन कलाकारों ने सालों तक बड़े पर्दे पर लोगों का मनोरंजन किया, उनके आखिरी दिन काफी मुश्किलों में बीते. कुछ हफ्ते पहले वो पैसों की तंगी की वजह से सड़क पर बेसहारा हालत में मिली थीं. अब उनके निधन की खबर ने हर किसी को भावुक कर दिया है.

ये भी पढ़ें; 57 की उम्र में दादामुनि ने रेलगाड़ी पर गाया ऐसा गाना, फिल्म हुई हिट, गाना एवरग्रीन, रैप ऐसा हनी सिंह, बादशाह को जाएंगे भूल

इलाज के दौरान हुई मौत

पावला श्यामला पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और हैदराबाद के उस्मानिया जनरल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. मंगलवार तड़के इलाज के दौरान उन्हें तेज दिल का दौरा पड़ा. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई.

आखिरी दिनों में बहुत मुश्किलें झेलीं

पावला श्यामला की जिंदगी के आखिरी कुछ साल आसान नहीं रहे. बढ़ती उम्र के साथ उनकी सेहत बिगड़ती गई और आर्थिक परेशानी भी बढ़ती चली गई. उनकी बेटी भी लंबे समय से बीमार थी. मई में पैसों की कमी की वजह से एक अस्पताल ने उनका इलाज करने से मना कर दिया था. इसके बाद वो सड़क पर अकेली और लाचार हालत में मिली थीं. स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया गया और फिर इलाज शुरू कराया गया.

Advertisement

कई सितारे मदद के लिए आए

जब उनकी हालत की खबर सामने आई तो फिल्म निर्माता दिल राजू और उनकी टीम ने आगे बढ़कर मदद की. उन्होंने डॉक्टरों से बात की और इलाज की पूरी व्यवस्था कराई. इससे पहले भी राज एंड डीके ने सोशल मीडिया पर लोगों से उनकी मदद करने की अपील की थी. चिरंजीवी, पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन और साई दुर्गा तेज जैसे कई सितारों ने भी उनका साथ दिया.

तीन दशक तक किया लोगों का मनोरंजन

पावला श्यामला ने तेलुगु सिनेमा में 30 साल से ज्यादा समय तक काम किया. उन्होंने गोलीमार, खडगम, आंध्रावाला और वर्षम जैसी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई. चिरंजीवी, प्रभास, जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े सितारों के साथ भी उन्होंने काम किया. उनकी कॉमिक टाइमिंग और शानदार एक्टिंग को फैंस हमेशा याद रखेंगे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
'युवाओं के सामने सरकार झुकी'- लोकसभा में अखिलेश यादव का बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Pavala Shyamala
Pavala Shyamala Death
Pavala Shyamala Actor
Pavala Shyamala Age
Pavala Shyamala Found On Road