विज्ञापन

वरुण धवन पहुंचे मंदिर, लोगों की भगवान को छोड़ कपड़ों गई नजर, सोशल मीडिया पर लेने लगे मजे

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की सफलता के लिए मंदिर पहुंचे वरुण धवन अपने कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए, जहां कई यूजर्स ने उनके ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठाए.

वरुण धवन पहुंचे मंदिर, लोगों की भगवान को छोड़ कपड़ों गई नजर, सोशल मीडिया पर लेने लगे मजे
वरुण धवन सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. हालांकि इस बीच उन्हें लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया, वजह थे उनके कपड़े. हाल ही में वरुण फिल्म रिलीज से पहले प्रार्थना करने के लिए मुंबई के एक मंदिर पहुंचे. एक्टर के मंदिर जाने की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई तो हंगामा मच गया. कई इंटरनेट यूजर्स का ध्यान उनके मंदिर जाने के मकसद से ज्यादा उनके कपड़ों पर था. वरुण के कैजुअल वियर को दिख लोग भड़क गए. लोगों ने उन्हें सही कपड़े पहनने और धार्मिक मान्यताओं का ध्यान रहने की हिदायत दे दी. क्या कहा यूजर्स ने चलिए आपको बताते हैं.

वरुण के कपड़ों पर बवाल

वरुण धवन मंदिर जाने के दौरान स्लीवलेस वेस्ट और शॉर्ट्स पहने नजर आए. धार्मिक स्थल पर जाने के लिए कपड़ों का यह चुनाव सोशल मीडिया यूजर्स के एक तबके को बिल्कुल पसंद नहीं आया. जैसे ही मंदिर जाने की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए, कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या उनके कपड़े मंदिर जानें और पूजा करने के लिए सही हैं?

यूजर्स ने किया ट्रोल

कई यूजर्स ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि मंदिर में जाते समय लोगों को सम्मानजनक और ट्रेडिशनल कपड़े पहनने चाहिए. कुछ लोगों ने वरुण की हल्की-फुल्की आलोचना की तो कुछ लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. कुछ यूजर्स ने तो यह भी कहा कि सेलिब्रिटीज को धार्मिक रीति-रिवाजों का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, 'कम से कम सही कपड़ों को पहन लेते'. दूसरे ने लिखा, 'ऐसे मंदिर कौन जाता है'. वहीं एक यूजर ने लिखा, 'पैसा ही इनका भगवान है'. जबकि एक अन्य ने लिखा, 'सिर्फ आने के लिए आ गए, कम से कम पूरे कपड़े तो पहन लेते'. जबकि एक यूजर ने कड़े शब्दों में लिखा, 'ऐसे स्टुपिड कपड़ों में मंदिर आ गए और आशीर्वाद की भी इच्छा रखते हैं'.

वरुण धवन ने क्या कहा?

ऑनलाइन आलोचना के बावजूद वरुण ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और वे अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन पर ही ध्यान दे रहे हैं. फिल्म की रिलीज को लेकर वो बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. पिछले काफी समय से उन्हें लगातार फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ प्रमोशन करते देखा जा रहा है.

कब रिलीज हो रही फिल्म?

बता दें कि उनकी फिल्म स 5 जून, 2026 के लिए तय किया गया. पहले इसे इसी तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान था, लेकिन बॉक्स-ऑफिस पर दूसरी फिल्मों के टकराव से बचने के लिए इसे 22 जून तक के लिए टाल दिया गया था. हालांकि, जब दूसरी रिलीज होने वाली फिल्म टल गई, तो मेकर्स ने अपने पुराने रिलीज प्लान पर ही वापस लौटने का फैसला किया. फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग अब शुरू हो चुकी है. शुरुआती टिकट बिक्री को अब तक ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है, हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि जैसे-जैसे रिलीज की तारीख करीब आएगी, ये आंकड़े बेहतर होंगे. इस रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े नजर आएंगी. फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी हैं.

यह भी पढ़ें: आमिर खान की ‘लगान' फिर मचाएगी धमाल, 25 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी, रिलीज हुआ खास ट्रेलर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com