वरुण धवन ने उदित नारायण के साथ सरेआम की ऐसी हरकत, भड़के फैंस बोले- 'इतना घमंड ठीक नहीं'!

वरुण धवन और उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. 'बॉर्डर 2' के इवेंट में वरुण ने लेजेंडरी सिंगर को सरेआम इग्नोर किया, जिसके बाद फैंस एक्टर की जमकर क्लास लगा रहे हैं. देखें क्या है पूरा मामला और वायरल वीडियो.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वरुण धवन को ये क्या हुआ?
Social Media
नई दिल्ली:

Varun Dhawan Udit Narayan Viral Video: मुंबई में आयोजित फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) के एक इवेंट से वरुण धवन और दिग्गज गायक उदित नारायण का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वरुण धवन, उदित नारायण के साथ हाथ मिलाने से बचते और उन्हें नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि आई-कॉन्टैक्ट होने के बावजूद एक्टर ने जिस तरह की बेरुखी दिखाई, उसने फैंस को नाराज कर दिया है. बॉलीवुड के 'हंबल' कहे जाने वाले वरुण धवन का यह बर्ताव अब इंटरनेट पर बहस का विषय बन गया है.

सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट

वरुण धवन का वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोग कमेंट कर उनकी क्लास भी लगाते दिखे. एक ने लिखा, क्यों? उदित जी इतने महान सिंगर हैं. एक ने लिखा, वरुव धवन का दिमाग फिर गया था क्या? एक ने कमेंट किया, वीडियो देखकर बहुत दुख हुआ वरुण ने अभी तक ऐसा कोई मुकाम हासिल नहीं किया है जो कि उदित जी की अचीवमेंट्स के करीब भी हो. एक ने लिखा, वरुण धवन को आखिर हुआ क्या है.

यह भी पढ़ें: सलमान खान की 200 करोड़ की सिकंदर कैसे हुई फ्लॉप, फिल्म की शूटिंग के समय ही हो गया था खेला

खैर आप भी वीडियो देखेंगे तो समझ नहीं पाएंगे कि आखिर वरुण के इस बिहेवियर की वजह क्या थी? क्या वरुण को सीनियर्स के साथ इस तरह का बर्ताव करना चाहिए? या ये इनके बीच का कोई पर्सनल जोक था जिसके बारे में सबको नहीं पता. जो भी था देखने में काफी अटपटा लगा. 

यह भी पढ़ें: कौन है यश चोपड़ा की बहू? कभी लगे थे घर तोड़ने के आरोप, मिला दूसरी बीवी का टैग लेकिन एक्ट्रेस ने नहीं मानी हार

Advertisement
Featured Video Of The Day
India-US Trade Deal से Dairy Products की Demand पर कितना फर्क पड़ेगा? Amul के MD ने क्या बताया?