वरुण धवन की झोली में आई YRF की पहली हॉरर फिल्म, 2027 में बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल

वरूण धवन अब जल्दी है यश राज फिल्म के बैनर तले बन रही पहली हॉरर फिल्म में नजर आएंगे. सुई धागा की सफलता के बाद यह वरुण धवन की यश राज फिल्म्स के साथ दूसरी फिल्म होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वरूण धवन जल्द ही यश राज बैनर की हॉरर फिल्म में आएंगे नजर
नई दिल्ली:

यश राज फिल्म्स (YRF) पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रही है. इस नई शुरुआत का निर्देशन करेंगे अभय पन्नू, जिन्हें समीक्षकों द्वारा सराही गई सीरीज रॉकेट बॉयज के लिए जाना जाता है. अभय पन्नू ने इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ इसकी पटकथा भी लिखी है. फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी और इसे वर्ष 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "YRF की पहली हॉरर फिल्म के लिए वरुण धवन को मुख्य अभिनेता के रूप में चुना गया है."

सूत्र ने आगे कहा, "यश राज फिल्म्स पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रख रही है. अभय पन्नू के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अक्षय विधानी रणनीतिक रूप से आगे बढ़ा रहे हैं और इसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे. YRF ने अब तक लगभग हर जॉनर में फिल्में बनाई हैं, लेकिन हॉरर ही एक ऐसा जॉनर था जिसमें स्टूडियो ने कभी काम नहीं किया था. अब 2027 में यह प्रतिष्ठित बैनर पहली बार हॉरर की दुनिया में प्रवेश करेगा."

ये भी पढ़ें: The Traitors 2 Trailer: भरोसा, धोखा और साजिश से भरा 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर, 21 कंटेस्टेंट के साथ करण जौहर के शो का इस दिन होगा आगाज 

Advertisement

राकेट बॉयज की सफलता के बाद यह अभय पन्नू की पहली थिएटरिकल फिल्म होगी. साथ ही, यह फिल्म नई पीढ़ी के फिल्मकारों को आगे बढ़ाने की YRF की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है. सैयारा की शानदार सफलता के बाद, आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में YRF ने मोहित सूरी, समीर सक्सेना और अब अभय पन्नू जैसे अलग सोच वाले फिल्मकारों पर भरोसा जताया है.

सुई धागा की सफलता के बाद यह वरुण धवन की यश राज फिल्म्स के साथ दूसरी फिल्म होगी, जिसमें वह स्टूडियो की पहली थिएटरिकल हॉरर फिल्म के मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आएंगे.

Advertisement

इसके पहले भेड़िया में किया काम

ये दूसरी बार होगा जब वरूण धवन किसी हॉरर फिल्म में नजर आएंगे. इसके पहले वो हॉरर-कॉमेडी फिल्म भेड़िया में भी काम कर चुके हैं. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा कमाल नहीं कर पाई थी. ऐसे में अब उनके फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दे. 

Featured Video Of The Day
'मीडिया से नहीं, CM सर से बोलें' डिबेट में जो बिफरे आंदोलनकारी छात्र..
Topics mentioned in this article
Bollywood
Varun Dhawan
Yash Raj Films