2 hours ago

Celebrities celebrate Valentine's Day 2026 LIVE Updates: इस साल का वैलेंटाइन डे बॉलीवुड के लिए खासा रोमांचक साबित हो रहा है. 14 फरवरी 2026 को प्यार का त्योहार मनाते हुए सिनेमाघरों में रोमांटिक फिल्मों की बाढ़ आ गई है. शाहिद कपूर की 'ओ'रोमियो' (13 फरवरी रिलीज) 90 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड में डार्क रोमांस की कहानी लेकर आई है, जहां तृप्ति डिमरी के साथ उनकी केमिस्ट्री है. वहीं, आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' भी 13 फरवरी को रिलीज हो रही है. इसके अलावा ओटीटी पर भी ढेरों फिल्मों और सीरीज होने को तैयार हैं. 

वैलेंटाइन डे का इतिहास

वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है. यह दिन प्यार, रोमांस, स्नेह और प्रेम का प्रतीक है. इस दिन एक दूसरे को पसंद करने वाले लाल गुलाब, चॉकलेट, गिफ्ट्स, कार्ड्स और प्रेम का इजहार करके इमोशंस का इजहार करते हैं. इसकी शुरुआत प्राचीन रोमन काल से जुड़ी है, जहां लूपर्कालिया नामक उत्सव फरवरी में उर्वरता और वसंत के आगमन पर मनाया जाता था. बाद में, इसे संत वैलेंटाइन के नाम से जोड़ा गया. संत वैलेंटाइन एक पादरी थे, जिन्होंने रोमन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय के सैनिकों की शादी पर रोक के खिलाफ जाकर गुप्त विवाह करवाए. इसके लिए उन्हें 14 फरवरी को मार डाला गया. उनकी शहादत की याद में 5वीं शताब्दी में पोप गेलैसियस ने इस दिन को संत वैलेंटाइन दिवस घोषित किया. 14वीं शताब्दी से यह प्रेम से जुड़ गया.

आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है और कैसे सेलिब्रेट किया जा रहा है.

Valentines Day 2026 Celebrations Live Updates | वैलेंटाइन डे 2026 सेलिब्रेशंस लाइव अपडेट्स

Feb 12, 2026 12:23 (IST)

Bollywood Superhit Love Story: देव आनंद ने लगाई सुरैया के लिए जान की बाजी, हिंदी सिनेमा की अमर प्रेम कहानी

Dev Anand and Suraiya Tragic Love Story: देव आनंद और सुरैया की मुलाकात 1948 में फिल्म 'विद्या' के सेट पर हुई. उस समय सुरैया बॉलीवुड की सेंसेशनल सिंगिंग स्टार थीं. वह अपनी मधुर आवाज और खूबसूरती के लिए मशहूर थीं. वहीं, देव आनंद एक नए-नए कलाकार थे, जो इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान एक गाने 'किनारे किनारे चले जाएंगे' की शूटिंग हो रही थी. नाव पलट गई और सुरैया पानी में डूबने लगीं. देव आनंद ने बिना देर किए पानी में छलांग लगा दी और उन्हें बचा लिया. इस तरह दोनों में प्यार हुआ, लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ जो मिलकर भी बिछड़ गए देव आनंद और सुरैया....

(पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Feb 12, 2026 12:16 (IST)

Bollywood Celebrate Valentine's Day 2026 LIVE: शशि कपूर और जेनिफर की प्रेम कहानी, दिल छू लेगा दोनों का प्रेम

Bollywood Superhit Love Story: पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे शशि कपूर सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि सिनेमा के सबसे रोमांटिक सितारों में से एक थे. 70 और 80 के दशक में उनकी मुस्कान और मासूमियत ने लाखों दिल जीते.  लेकिन परदे पर प्यार की मिसाल बनने वाले शशि कपूर की असली जिंदगी की प्रेम कहानी बेहद दर्दनाक रही. शशि कपूर की मुलाकात जेनिफर केंडल से पृथ्वी थिएटर में हुई थी. जहां वो अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ काम कर रहे थे. जेनिफर भी एक अंग्रेज थिएटर आर्टिस्ट थीं और दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. साल 1958 में दोनों ने शादी कर ली. ये शादी उस दौर में खास थी. जब विदेशी लड़की से मैरिज कर पाना आसान नहीं था. लेकिन शशि और जेनिफर ने समाज की परवाह किए बिना एक दूसरे को चुना. उनके तीन बच्चे हुए, कुणाल, करण और संजना. जेनिफर सिर्फ वाइफ ही नहीं. बल्कि शशि कपूर की सबसे बड़ी ताकत और सहारा थीं.

(पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Feb 12, 2026 11:57 (IST)

Bollywood Superhit Love Story: अरशद वारसी ने पत्नी से दिल की बात निकलवाने के लिए पिलाई ड्रिंक, अरशद-मारिया की प्रेम कहानी

पर्दे पर मजाकिया दिखने वाले अरशद वारसी असल जिंदगी में अपनी लव लाइफ को लेकर बेहद संजीदा है. शादी के इतने साल बाद भी अरशद अपनी पत्नी मारिया गॉरेटी से बहुत प्यार करते हैं और उनकी बहुत इज्जत करते हैं. अरशद इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अपने धर्म से अलग धर्म की लड़की से शादी की और बखूबी निभाई भी. ये बात तो आप सभी जानते हैं कि अरशद मुस्लिम हैं और मारिया ईसाई हैं, लेकिन दोनों का कपल बेहद क्यूट है. चलिए वैलेंटाइंस वीक के इस मौके पर हम आपको अरशद और मारिया की क्यूट सी लव स्टोरी बताते हैं कि कैसे एक जज, एक कंटेस्टेंट पर अपना दिल दे बैठे थे और फिर बात शादी तक पहुंच गई.

(पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Featured Video Of The Day
Iran Man Suicide Video: Trump से आखिरी अपील, कहा हमारे देश पर Attack करो, Deal मत करना