'धुरंधर 2' के रास्ते में खड़ा हो गया उस्ताद भगत सिंह, रणवीर सिंह की फिल्म को टक्कर देगी डिप्टी सीएम की एक्शन मूवी

यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ने के बाद रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को सोलो रिलीज मिलती दिख रही थी. लेकिन अब 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह से इसका सीधा मुकाबला होने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगी डिप्टी CM की ये एक्शन मूवी

साल 2026 का बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा क्लैश रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक के बीच माना जा रहा था. हाल ही में टॉक्सिक के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया. टॉक्सिक की रिलीज डेट का बदलने का कारण मिडिल ईस्ट में हो रहा वॉर है. 19 मार्च को धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच कड़ी होनी थी, लेकिन अब धुरंधर 2 को सोलो रिलीज मिल गई है. वहीं, यश की टॉक्सिक के लिए 4 जून 2026 तक का इंतजार करना होगा. लेकिन धुरंधर 2 के लिए मुसीबत अभी भी खत्म नहीं हुई है, क्योंकि 19 मार्च को साउथ सुपरस्टार और इस डिप्टी सीएम की फिल्म रिलीज होने जा रही है.

ये पढ़ें; 'जेलर 2' की स्टाइलिस्ट ने कर दिया 225 करोड़ रुपये का बंटाढार, जानें रजनीकांत की फिल्म में सलमान या शाहरुख?

डिप्टी CM की फिल्म से होगा धुरंधर 2 का सामना

दरअसल, आज 5 मार्च को पावर स्टार और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण की बार-बार पोस्टपोन हो रही एक्शन ड्रामा फिल्म उस्ताद भगत सिंह रिलीज होने जा रही है. फिल्म पहले 26 मार्च 2026 को रिलीज होनी थी, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर उस्ताद भगत सिंह बॉलीवुड फिल्म धुरंधर 2 का सामना करने को तैयार है. उस्ताद भगत सिंह के मेकर्स ने आज 5 मार्च को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट जारी कर लिखा है, 'हमारे उस्ताद बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते पहले धमाका करने आ रहे हैं. उस्ताद भगत सिंह अब 19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है'. उस्ताद भगत सिंह का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है.

धुरंधर 2 को लेकर फैंस बैचेन

इधर मार्च में आरआरआर स्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी भी रिलीज होने जा रही थी. पेड्डी पहले 27 मार्च को राम चरण के बर्थडे पर रिलीज होना थी, लेकिन अब फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. मार्च में अब बस धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने आ रही हैं. बता दें, बीती 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. धुरंधर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद की गई और अब दर्शकों को फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन फिल्म धुरंधर 2 में दिखाई देंगे. वहीं, फिल्म के पहले पार्ट में मर चुके रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के फ्लैशबैक सीन नजर आ सकते हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Election: बिछने लगी सियासी बिसात, क्या फिर आजमाए जाएंगे पुराने दांव?
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2
Movie Dhurandhar 2
Movie Ustad Bhagat Singh
Ranveer Singh
Actor Pawan Kalyan