25 साल पहले आई थी ऐसी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म, दिखी थी जुनूनी प्यार की कहानी, रोने लगे थे दर्शक, बॉक्स ऑफिस पर दोगुनी कमाई

फिल्म में उर्मिला मातोंडकर ने एक जुनूनी महिला (रिया) और फरदीन खान ने एक फोटोग्राफर (जय) की मुख्य भूमिका निभाई थी. यह फिल्म एकतरफा प्यार और सनक की कहानी है, जो 'फेटल अट्रैक्शन' से प्रेरित है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
25 साल पहले आई इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म को क्या आपने देखी ?
नई दिल्ली:

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'प्यार तूने क्या किया' के सोमवार को अपनी रिलीज के 25 साल पूरे हो गए. इस फिल्म में अभिनेत्री ने एक जुनूनी प्रेमिका (रिया) की भूमिका निभाई थी, जिसे उस समय काफी सराहा गया था.फिल्म के 25 साल पूरे होने पर अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और यादगार सफर को फिर से ताजा किया. उर्मिला ने स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म से जुड़ी कोलाज पोस्ट की. इसके एक तरफ उर्मिला, तो दूसरी तरफ फरदीन खान नजर आ रहे हैं. अभिनेत्री ने पोस्ट कर लिखा, "फिल्म 'प्यार तूने क्या किया' ने रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं."

यह भी पढ़ें - इन एक्ट्रेसेस ने नाम बदलकर पाई शोहरत, मधुबाला, रीना रॉय से लेकर कियारा तक, जानें क्या है इनके असली नाम

रजत मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में उर्मिला ने 'रिया' नाम की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो प्यार में पागलपन की हद तक चली जाती है. उनके इस 'जुनूनी प्रेमिका' वाले अवतार को सभी ने काफी पसंद किया था. साल 2001 में रिलीज हुई 'प्यार तूने क्या किया' उस समय की यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है, जो जुनून और प्यार के बीच की बारीक लकीर को दिखाती है.

फिल्म में उर्मिला मातोंडकर ने एक जुनूनी महिला (रिया) और फरदीन खान ने एक फोटोग्राफर (जय) की मुख्य भूमिका निभाई थी. यह फिल्म एकतरफा प्यार और सनक की कहानी है, जो 'फेटल अट्रैक्शन' से प्रेरित है. फिल्म की कहानी जय (फरदीन खान) के ईर्द-गिर्द घूमती है. इसमें जय एक सफल फोटोग्राफर होता है, जो गोवा में रिया (उर्मिला मातोंडकर) से मिलता है. रिया जय के प्रति आकर्षित हो जाती है और उसे पाने के लिए किसी भी हद तक गुजरने को तैयार हो जाती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें - बॉलीवुड की पहली ब्लैक बेल्टर है यह एक्ट्रेस, तमिल, तेलुगु भोजपुरी और हॉलीवुड में भी कर चुकी है काम, विवादों से गहरा नाता

फिल्म का संगीत काफी लोकप्रिय हुआ था, जिसमें 'प्यार तूने क्या किया' टाइटल ट्रैक मुख्य है. यह बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता पाने वाली फिल्मों में रही थी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Washington Hotel Firing: Donald Trump के डिनर में कैसे हुई गोलीबारी? समझिए Timeline