UK07 Rider ने एक्सीडेंट के बाद शेयर की पहली फोटो, पत्नी नहीं इस शख्स के साथ दिखे यूट्यूबर अनुराग डोभाल, रितिका ने दिया हेल्थ अपडेट

कार हादसे के बाद UK07 Rider अनुराग डोभाल अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में हैं. मैनेजर ने गलत खबरें न फैलाने की अपील की है और कन्फर्म किया है कि पत्नी रितिका चौहान उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
UK07 Rider अनुराग डोभाल का हेल्थ अपडेट

यूट्यूब की दुनिया का चर्चित चेहरा अनुराग डोभाल इस वक्त जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाई स्पीड, ट्रैवल व्लॉग्स और कैमरे के सामने एनर्जी से भरी उनकी लाइफ अचानक अस्पताल के ICU तक पहुंच गई है. डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में उनका इलाज जारी है और फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं. सड़क हादसे के बाद से फैंस की धड़कनें तेज हैं और हर कोई उनकी सेहत को लेकर अपडेट जानना चाहता है. सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चाओं के बीच अब उनकी हेल्थ और साथ मौजूद लोगों को लेकर ताजा तस्वीर सामने आई है, जिसने कई अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है.

UK07 राइडर ने शेयर की एक्सीडेंट के बाद पहली फोटो

मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर कार चलाते समय उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर काफी तेज थी, जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टर्स ने उन्हें ICU में शिफ्ट किया, जहां उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है. मेडिकल टीम हर जरूरी जांच और इलाज कर रही है. वहीं इंस्टाग्राम पर अनुराग डोभाल ने अपनी एक्सीडेंट के बाद पहली फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक शख्स के साथ नजर आ रहे हैं. जबकि वह खुद अस्पताल के बेड पर हैं. 

ये भी पढे़ं- अनुराग डोभाल के मैनेजर ने बताया ICU में हैं UK07 Rider, पहला वीडियो आया सामने, बोले- वह ठीक हो जाए नहीं तो मैं सबके पीछे पड़ जाऊंगा

अनुराग डोभाल के साथ कौन कौन है अस्पताल में मौजूद

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज हो गई थी कि अनुराग अस्पताल में अकेले हैं. अब इस पर साफ अपडेट सामने आया है. उनके करीबी सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं और सबसे अहम बात ये है कि उनकी पत्नी ऋतिका चौहान हर वक्त उनके साथ हैं. मुश्किल समय में रितिका उनका हौसला बनी हुई हैं और परिवार के करीबी लोग भी अस्पताल में रहकर पूरा सपोर्ट दे रहे हैं.

ये भी पढे़ं- कौन है अनुराग डोभाल की वाइफ रितिका, फैन से बनीं पत्नी, बनने वाले थे पहले बच्चे के पेरेंट्स, देखें 5 तस्वीरें

मैनेजर ने शेयर की ऑफिशियल जानकारी

अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को अपडेट दिया. उन्होंने साफ कहा कि गलत खबरें न फैलाएं और किसी को बेवजह टारगेट न करें. रोहित ने बताया कि अनुराग ऑब्जर्वेशन में हैं, पत्नी रितिका और रितिका की फैमिली उनके साथ हैं और करीबी दोस्त भी अस्पताल में मौजूद हैं. उन्होंने सभी से दुआ करने की अपील भी की.

Advertisement

फैंस की दुआएं जारी

सोशल मीडिया पर अनुराग के सपोर्ट में मैसेज लगातार बढ़ रहे हैं. फैंस उनकी पुरानी वीडियोज शेयर कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. हर कोई इंतजार कर रहा है कि वो स्वस्थ होकर फिर से अपने दमदार अंदाज में वापसी करें.

कैसे हुआ था हादसा?

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त अनुराग डोभाल अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV खुद चला रहे थे और स्पीडोमीटर 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच दौड़ रहा था. तेज रफ्तार सफर के बीच वो इंस्टाग्राम लाइव पर भी आए, जहां उनका इमोशनल अंदाज साफ दिखा. लाइव के दौरान उन्होंने टूटे मन से कहा कि अब उनके पास ऐसा कोई नहीं बचा जिसे वो फोन कर सकें. उन्होंने भारी आवाज में ये तक कह दिया, 'अब तो कोई बचा ही नहीं है… चलो एक आखिरी राइड पर चलते हैं.'

Advertisement

ये भी पढे़ं- सलमान खान ने भी उड़ाया था मजाक, मुनव्वर फारूकी से लिया पंगा, बिग बॉस में चर्चा में रहे UK07 Rider अनुराग डोभाल 

Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei: ईरान का Invisible Overlord बना Supreme Leader, US Israel Iran War में नया मोड़
Topics mentioned in this article