Gen-Z के बीच छाया रवि किशन का ये गाना, 23 साल पहले उदित नारायण ने अपनी आवाज से बनाया था सुपरहिट, बाजार में कैसेट हुए थे पॉपुलर

रवि किशन का भोजपुरी गाना 'एगो निमुआ दू चार गो मिर्ची' एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. Gen-Z उनके गाने पर जमकर रील बना रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उदित नारायण की आवाज और रवि किशन का डांस
NDTV

सोशल मीडिया पर कब कौन-सा पुराना गाना दोबारा ट्रेंड करने लगे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. इन दिनों ऐसा ही एक 23 साल पुराना भोजपुरी गाना फिर से लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. रील्स से लेकर शॉर्ट वीडियो तक, हर जगह इस गाने की धूम मची हुई है.दिलचस्प बात यह है कि गाना भले ही भोजपुरी है, लेकिन इसे अपनी आवाज बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण ने दी थी. रिलीज के दो दशक बाद अब इस गाने का जादू और भी सर-चढ़कर बोल रहा है.

23 साल बाद फिर मचा रहा है धूम

जिस गाने की बात हो रही है, उसका नाम 'एगो निमुआ दू चार गो मिर्ची' है. यह भोजपुरी एल्बम 'गंगा जइसन मां हमार' का हिस्सा था. रिलीज के समय यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था और अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर जमकर रील्स और छोटे वीडियो बना रहे हैं. इस गाने में पर्दे पर रवि किशन नजर आए थे, जबकि इसे अपनी आवाज उदित नारायण ने दी थी. गाने के चुलबुले बोल और रवि किशन की स्क्रीन प्रेजेंस ने इसे उस दौर में भी सुपरहिट बना दिया था.

'एगो निमुआ दू चार गो मिर्ची' का संगीत सुरिंदर कोहली और धनंजय मिश्रा ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल विनय बिहारी ने लिखे थे. टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने ने उस दौर में कैसेट बाजार में भी अच्छी लोकप्रियता हासिल की थी. अब सोशल मीडिया ने इसे नई पीढ़ी तक फिर से पहुंचा दिया है.

पवन सिंह ने भी बनाया था नया वर्जन

इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाद में इसे नए अंदाज में भी पेश किया गया. भोजपुरी स्टार पवन सिंह और गायिका कल्पना ने इसका रीक्रिएटेड वर्जन रिकॉर्ड किया, जिसे भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. रील्स की वजह से 'एगो निमुआ दू चार गो मिर्ची' एक बार फिर लोगों की प्लेलिस्ट में लौट आया है. शादी, पार्टी और स्टेज शो में पहले से लोकप्रिय यह गाना अब सोशल मीडिया पर भी नई पहचान बना रहा है.

ये भी पढ़ें: दूरदर्शन के 'राम' की वो फिल्म, जिसकी कहानी गानों के हिसाब से लिखी गई थी, डायरेक्टर ने रखी थी अनोखी शर्त

Advertisement
Featured Video Of The Day
'नेताओं पर नहीं, सिर्फ छात्रों पर क्‍यों बरसती हैं लाठियां', अभिजीत दीपके का सवाल
Topics mentioned in this article
Ravi Kishan
Udit Narayan
Bhojpuri Song
Ravi Kishan BJP
Ravi Kishan Age